वाराणसी : दुर्गाचरण इंटर कालेज की छात्राओं ने तैराकी और ताइक्वांडो में कानपुर व आगरा में फहराया परचम, जीते 22 पदक
सोनारपुरा श्रीदुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज छात्राओं के तैराकी व ताइक्वांडो में मेडल लाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहाकि छात्राओं ने काशी का नाम को गौरवान्वित करने का कार्य किया हैं।
वाराणसी। सोनारपुरा श्रीदुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज छात्राओं के तैराकी व ताइक्वांडो में मेडल लाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहाकि छात्राओं ने काशी का नाम को गौरवान्वित करने का कार्य किया हैं।
कॉलेज की प्रधानाचार्य पद्मजा शर्मा ने कहा कि राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता आगरा में आयोजित किया गया था। उसमें दुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज की 5 छात्राओं ने राज्यश्री ताइकांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा 7 की छात्रा सानिया ने सब जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके साथ ही वह राष्ट्रीय स्तर सब जूनियर वर्ग के लिए चयनित हुई।
इकरा रानी ने सिल्वर मेडल और दिव्या उपाध्याय ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के बालिका वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस तरह से 22 पदक दुर्गा चरण गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्राओं ने जीता। पदक जीतनेवाली छात्राओं में सरस्वती साहनी, सृष्टि यादव सरकार, शिखा साहनी, गौरी साह, पायल साहनी, श्वेता साहनी, अनीता ने यह पदक जीता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चे और आगे अच्छा करें। घर परिवार, विद्यालय व देश का नाम रोशन करें। कॉलेज की अध्यापिकाओं ने कहा कि बच्चे काफी अच्छा कर रहे हैं। अगर इन्हें समुचित ढंग से सुविधाएं मिले तो बच्चे और भी अच्छा करेंगे।