वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र के माधव मार्केट के भोजनालय के सिलेंडर में लगी आग, मची अफरातफरी, दुकान मालिक झुलसे

लंका थाना क्षेत्र के माधव मार्केट में बुधवार को भोजन बनाते समय अचानक सिलेंडर से आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाते रहे। दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इस दौरान भोजनालय के मालिक श्याम झुलस गये। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के माधव मार्केट में बुधवार को भोजन बनाते समय अचानक सिलेंडर से आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाते रहे। दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इस दौरान भोजनालय के मालिक श्याम झुलस गये। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोजनालय में कुछ कर्मचारियों के साथ श्याम भोजन बना रहे थे। इस दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज होने लगीं और किचन से निकलकर लोग मदद के लिए शोर मचाने लगे। इस घटना के बाद आसपास की दुकानों में आग न फैल जाय इसकी आशंका से लोग सहम गये।

लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के प्रयास में झुलसे श्याम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

देखें वीडियो 

<a href=https://youtube.com/embed/j79tIOfZlbE?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/j79tIOfZlbE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">