वाराणसी : नाटी इमली में झुनझुनवाला के मकान में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड ने संभाला मोर्चा 

शहर के प्रसिद्ध उद्यमी दीनानाथ झुनझुनवाला के मकान में शनिवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। आग रिहायशी मकान के दूसरे तल में लगी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल सूचना पर मौके पर पुलिस और फायर सर्विस की दो गाड़ियां पहुंच गयी हैं और मौके से भीड़ को हटाया जा रहा है। 
 

वाराणसी। शहर के प्रसिद्ध उद्यमी दीनानाथ झुनझुनवाला के मकान में शनिवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। आग रिहायशी मकान के दूसरे तल में लगी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल सूचना पर मौके पर पुलिस और फायर सर्विस की दो गाड़ियां पहुंच गयी हैं और मौके से भीड़ को हटाया जा रहा है। 

अबतक मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का ठीक ठीक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आग में कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा है।   

चेतगंज थानक्षेत्र के नाटी इमली चौकी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्द उद्यमी दीनानाथ झुनझुन वाला के घर में आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया है। आग इतनी भीषण है कि उसका धुंआ दूर से देखा जा सकता है। फिलहाल आग लगने पर फ़ौरन ही घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए हैं।

देखें तस्वीरें 

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">