वाराणसी : ब्राह्मण महासभा देव दीपावली पर जलाएगी गोबर के 11 हजार दीये, जगमग होंगे घाट, पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश 

देव दीपावली की तैयारी जोरों पर है। इसमें शासन-प्रशासन के साथ ही सामाजिक संगठन भी भागीदारी करेंगे। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा भी इसमें पीछे नहीं। संगठन देव दीपावली पर तुलसी घाट से अस्सी घाट तक गोबर के 11 हजार दीये जलवाएगा।
 

वाराणसी। देव दीपावली की तैयारी जोरों पर है। इसमें शासन-प्रशासन के साथ ही सामाजिक संगठन भी भागीदारी करेंगे। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा भी इसमें पीछे नहीं। संगठन देव दीपावली पर तुलसी घाट से अस्सी घाट तक गोबर के 11 हजार दीये जलवाएगा। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर अस्सी घाट स्थित गंगगा सेवा समिति के कार्यालय में संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया। 


संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि देव दीपावली के दौरान गाय के गोबर से बने 11 हजार दीपक गाय से घी से जलाए जाएंगे। कार्यकर्ता सायं चार से आठ बजे तक दीप प्रज्ज्वलित करने का कार्य करेंगे। अस्सी से तुलसी घाट तक दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 

बैठक में संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, संरक्षक शीतला प्रसाद पांडेय, कोषाध्यक्ष शांतिभूषण मिश्रा, आडिटर रघु मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।