हाईस्कूल का रिज़ल्ट आते ही छात्रों में ख़ुशी का माहौल, अध्यापिकाओं ने खिलाई मेधावियों को मिठाई 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार की दोपहर दो बजे घोषित हुआ। इसबार के परीक्षा परिणाम में वाराणसी का भी दबदबा रहा और वाराणसी के शान्ति शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, आयर के मेधावी छात्र आशुतोष कुमार ने प्रदेश में 8वीं रैंक पाकर जिले का नाम रौशन कर दिया। इसके अलावा दोपहर बाद से ही शहर के इंटर कालेजों में छात्र-छात्राएं अपने रिज़ल्ट को देखने के लिए पहुँचने लगे थे और जब दो बजे रिज़ल्ट आया तो सभी का चेहरा खिल उठा। 
 

रिपोर्ट : सोनू कुमार/ओमकारनाथ 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार की दोपहर दो बजे घोषित हुआ। इसबार के परीक्षा परिणाम में वाराणसी का भी दबदबा रहा और वाराणसी के शान्ति शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, आयर के मेधावी छात्र आशुतोष कुमार ने प्रदेश में 8वीं रैंक पाकर जिले का नाम रौशन कर दिया। इसके अलावा दोपहर बाद से ही शहर के इंटर कालेजों में छात्र-छात्राएं अपने रिज़ल्ट को देखने के लिए पहुँचने लगे थे और जब दो बजे रिज़ल्ट आया तो सभी का चेहरा खिल उठा। 

शहर के गोपी राधा कन्या इण्टर कालेज में छात्राओं ने अपना रिजल्ट देखा। यहाँ विद्यालय की तरफ से कम्यूटर कक्ष में इसका इंतजाम किया गया था। इंटर कालेज की प्रधानाचार्या नीती जायसवाल ने बताया कि हमारे विद्यालय की 85 प्रतिशत छात्राओं का रिज़ल्ट आ गया है सभी पास हुई हैं अच्छे नंबरों से। ये उनकी मेहनत का और अध्यापकों की मेहनत का फल है। 

 वहीं छात्रा श्रुति मिश्रा ने बताया कि उसका 84 प्रतिशत रिजल्ट आया है। मैंने नाइट स्टडी पर ज्यादा फोकस किया और पास हुई हूं। इस सफलता का  श्रेय अपने माता-पिता और टीचर्स को देना चाहूंगी। अंजू गुप्ता ने कहा कि मेहनत करने से ऐसा रिज़ल्ट आया है। अग्रसेन कन्या इंटर कलेज की आकाशी गुप्ता, अर्चना तिवारी और लीज़ा बानो ने भी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया।

जिले के टॉप 10 स्टूडेंट 

1- आशुतोष कुमार -578/600-96.33%- शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज
2-अमित यादव- 571/600-95.17%- देववानी इंटर कॉलेज छितौनी
3- अमित कुमार मौर्या- 570/600- 95%- श्री अंबिका प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज भैरवनाथ
4- मौसम यादव- 566/600- 94% - मां भगवती इंटर कॉलेज, कोइरीपुर बड़ागांव
5- अनुज कुमार मिश्र-565/600- 94%- संत नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज खालिसपुर
6- विधान सिंह- 562/600-93.67%- बीटीएस कमच्छा
7-नैंसी ओझा-562/600-93.67- विद्या विहार इंटर क़ॉलेज, सलारपुर
8-अवनीश पटेल-557/600-92.83%- श्री भागीरथी महाराज इंटर कॉलेज
9-शिवम वर्मा-557/600- 92.83%- संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज खालिसपुर
10- श्रेयांस विश्वकर्मा-553/600-92.17%- यूपी कॉलेज
11- आकांक्षा पटले, 552/600-92%- विद्यामंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल
12-अंकिता सोनकर-551/600-91.83%- रानी मुरार कुमार इंटर कॉलेज भोजूबीर
13-अजय कुमार, 551/600-91.83%- केएम इंटर कॉलेज कंदवा
14-निहारिका-551/600-91.83%- बीएस इंटर कॉलेज पैगंपुर सारनाथ
15-कौशल कांत पाल- 551/600-91.83%- शांति शिक्षा निकेतन

देखें वीडियो 

<a href=https://youtube.com/embed/z0ngA8SCfeA?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/z0ngA8SCfeA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देखें तस्वीरें