मुदिता कपूर ने शहर दक्षिणी के गंगा तट पर की घाट वॉक, टटोला मल्लाहों और घाट पुरोहितों का मन

शहर दक्षिणी की कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर लगातार क्षेत्र की जनता के बीच पहुँच रही हैं। इस दौरान वो लगातार लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जान रही हैं और उन्हें विधायक बनने के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन दे रही हैं।

रिपोर्ट : नितिन शर्मा

वाराणसी। शहर दक्षिणी की कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर लगातार क्षेत्र की जनता के बीच पहुँच रही हैं। इस दौरान वो लगातार लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जान रही हैं और उन्हें विधायक बनने के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन दे रही हैं।

इसी क्रम में मुदिता कपूर ने सोमवार की सुबह सबसे पहले कंपनी बाग़ में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों से मुलाकात की।  उसके बाद उन्होंने राजघाट से घाट वॉक शुरू की जो पंचगंगा घाट तक गयी। इस दौरान मुदिता कपूर ने मल्लाहों और घाट पुरोहितों का मन टटोला और उन्हें विधायक बनने के बाद समस्या से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया।

शहर दक्षिणी की कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर ने बताया कि कंपनी बाग़ में सुबह टहलने आने वालों से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि वहां मंदाकिनी कुंड का एक संगठन ही जो बाग़ का रख रखाव करते हैं। लोगों से कुंड में हो रही गन्दगी के सम्बन्ध में बात हुई है।

उन्होंने बताया कि उसके बाद हम लोगों ने घाट वॉक शुरू की है जो राजघाट से शुरू हुई है। इस दौरान हमने मल्लाहों, सफाई कर्मियों और घाट पुरोहितों से बातचीत की है और उनकी समस्या के बारे में जाना है।

कांग्रेस की शहर दक्षिणी प्रत्याशी मुदिता कपूर ने लड़की हूं-लड़ सकती हूँ स्लोगन को कैसे आत्मसात कर रही हैं के जवाब में कहा कि मै आठ वर्ष के बच्चे की मां हूं उसकी ज़िम्मेदारी उठाते हुए सुबह घर का काम निपटाकर जल्दी घर से निकलकर हर वार्ड और हर तबके के लोगों से मुलाकात कर रही हूं।

देखें वीडियो

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देखें तस्वीरें

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">