MGKVP छात्रसंघ चुनाव : शशि प्रकाश चंदन बने अध्यक्ष, महामंत्री अभिषेक सोनकर, शिवजनक गुप्ता उपाध्यक्ष

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को गहमागहमी और बवाल के बाद आए परिणाम में शशि प्रकाश चंदन अध्यक्ष चुने गए। शशि ने प्रियेशु और गणेश राय को भारी मतों से पीछे छोड़ा है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के शिवजनक गुप्ता विजयी रहे। महामंत्री पद पर एबीवीपी के अभिषेक सोनकर और एनएसयूआई के प्रभू पटेल को बराबर मत मिलने से टाई हुआ। छात्रों के बीच काफी देर तक चले बहस के बाद लिंगदोह कमेटी के नियमानुसार, अभिषेक सोनकर को विजयी घोषित कर दिया गया।  इस दौरान छात्रनेताओं और पुलिस प्रशासन में कई बार नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। 

अध्यक्ष - शशि प्रकाश चंदन

पुस्तकालय मंत्री पद पर शुभम पाल चुने गये। शशि प्रकाश को 1212 वोट के साथ कुल 12.16 प्रतिशत वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियेशु को 1160 मत पड़े।  उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए शिवजनक 1582 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदि रविंद्र कुमार सिंह को 953 वोट से हराया। 

महामंत्री पद के लिए खड़े हुए प्रभु पटेल और अभिषेक सोनकर दोनों को बराबर 1426 वोट मिले। देर रात तक चले बहस और गहमागहमी के बाद लिंगदोह कमेटि के नियमानुसार अभिषेक सोनकर को महामंत्री पद के लिए विजयी घोषित किया गया। पुस्तकालय मंत्री पर विजयी रहे शुभम कुमार पाल को कुल 1348 वोट मिले हैं। विनोद यादव संकाय प्रतिनिधि मानविकी संकाय पर विजयी रहे। सौरभ चौधरी 803 वोट के साथ संकाय प्रतिनिधि विज्ञान संकाय बने। 

उपाध्यक्ष- शिवजनक गुप्ता

काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में 31.46 फीसदी वोटिंग हुई। कुल 9541 मतदाताओं में से 2954 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 1987  छात्र  और 967 छात्राओं ने वोट डाला। इसमें नोटा भी शामिल है। वहीं सात वोट कैंसल हुए।

पुस्तकालय मंत्री- शुभम पाल

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">