काशी आज देश का नेतृत्व कर रही है, रोज एक लाख लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आते हैं, इससे यहां रोजगार बढ़ा है - CM योगी आदित्यनाथ

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। काशी आज पूरे देश का नेतृत्व कर रहा है, यहाँ के लोगो ने यहाँ से सांसद नही, प्रधानमंत्री चुन कर भेजा है। काशी जो भी आया है कुछ लेकर ही लौटा है, यहां से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। उक्त बातें सीएम योगी ने शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज मे आजादी के अमृत महोत्सव पर समर्पित चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित चौरी- चौरा : अपराजेय समर कार्यक्रम में कहा।

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। काशी आज पूरे देश का नेतृत्व कर रही है, यहाँ के लोगो ने यहाँ से सांसद नही, प्रधानमंत्री चुन कर भेजा है। काशी जो भी आया है कुछ लेकर ही लौटा है, यहां से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। उक्त बातें सीएम योगी ने शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज मे आजादी के अमृत महोत्सव पर समर्पित चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित चौरी- चौरा : अपराजेय समर कार्यक्रम में कहा।

चौरी चौरा मंचन अभिनंदन का पात्र है - सीएम
उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में जनभावना का सम्मान सदैव सर्वोपरि रहा है, चौरी-चौरा की घटना उसी जनभावना का परिचायक है। चौरी-चौरा की लड़ाई सामान्य मानव, ग्रामीण समाज ने स्वयं लड़ी। यह अत्यंत गौरव का विषय है कि चौरी-चौरा पर पहला नाट्य मंचन उस जगह हो रहा है, जिसका संबंध मदन मोहन मालवीय जी से है। मालवीय जी ने ही इस घटना का मुकदमा लड़ा और न जाने कितनो को फाँसी के फंदे पर झूलने से बचाया। आज उन्हीं के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अंग डीएवी पीजी कॉलेज ने इसका मंचन कराया, जो अभिनन्दन के पात्र है।

काशी विश्वनाथ धाम ने अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा सहयोग किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। काशी में बना काशी विश्वनाथ धाम अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा सहयोग किया है। धाम से समाज को कितना लाभ हुआ, समाज के अंतिम स्तर तक कार्य करने वाले के जीवन स्तर में कोई भी बदलाव आया कि नही यह जानना और समाज को उससे अवगत कराने का शोध कार्य भी डीएवी पीजी कॉलेज को करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 वर्ष भारत के लिए अमृत वर्ष के रूप में होंगे, जिसमे एक नए भारत का उत्थान पूरी दुनिया देखेगी।

अंग्रेजी हुकूमत ने भारतीयों को बड़ी त्रासदियाँ दी है
स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य डॉ सत्यदेव सिंह ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत ने भारतीयों को बड़ी त्रासदियाँ दी है, उसकी एक बानगी मात्र है चौरी-चौरा की घटना, हम उसका स्मरण कर आजादी के सभी नायकों को नमन कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा महाविद्यालय प्रधानमंत्री के विजन डिजिटल लर्निग पर मजबूती से काम कर रहे है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र "दयालु", कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

VIDEO-

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">