योगी सरकार के 9 साल पूरे : वाराणसी में मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया ट्रांसपोर्ट नगर से रोपवे तक बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से जारी है काम

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 साल पूरे होने के अवसर पर राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने बताया कि काशी में अब तक लगभग 721 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि करीब 800 करोड़ रुपये की परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं।
 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी में सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार के तहत लगभग ₹52,000 करोड़ की लागत से काशी में व्यापक विकास कार्य हुए हैं, जिससे शहर की सूरत तेजी से बदली है।

₹52,000 करोड़ का विकास, सैकड़ों परियोजनाएं पूरी
प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि वाराणसी में अब तक करीब ₹35,000 करोड़ की लागत से 500 से अधिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं लगभग ₹17,000 करोड़ की परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं। इस तरह कुल मिलाकर ₹52,000 करोड़ का निवेश कर शहर के बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं को मजबूत किया गया है।

कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव, हाईवे और रिंग रोड का जाल
नेताओं ने बताया कि वाराणसी की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया गया है। वाराणसी से गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर को जोड़ने वाले मार्गों को हाईवे में विकसित किया गया है। इसके साथ ही रिंग रोड परियोजनाओं ने शहर में आवागमन को तेज और सुगम बनाया है।

शहर के अंदर सड़कों का चौड़ीकरण, जाम से राहत
शहरी क्षेत्रों में भी सड़कों के चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। बीएचयू से लंका, लहरतारा, शिवपुर और पांडेयपुर तक प्रमुख मार्गों को चौड़ा किया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और लोगों को जाम से काफी हद तक राहत मिली है।

पुल निर्माण से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग
रामनगर और कजाकपुरा जैसे क्षेत्रों में पुलों का निर्माण कर लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा किया गया है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात सुगम हुआ है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी गति मिली है।

“कम समय में ऐतिहासिक विकास”
जनप्रतिनिधियों ने दावा किया कि आजादी के बाद से 2017 तक जितने विकास कार्य नहीं हुए, उससे कहीं अधिक कार्य पिछले 9 वर्षों में किए गए हैं। उन्होंने कहा कि काशी अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और परंपरा का अनूठा संगम बन चुकी है।