नवरात्रि में वाराणसी परिक्षेत्र से मां विंध्यवासिनी के दरबार के लिए चलेंगी 86 बसे 

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही पूरे उत्तर प्रदेश में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल बन जाता है। खासकर विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। ऐसे में योगी सरकार ने भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष तैयारियां की हैं, ताकि हर श्रद्धालु बिना परेशानी के माता के दर्शन कर सके। वाराणसी परिक्षेत्र से विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस सेवाओं में बड़ा विस्तार किया है। योगी सरकार ने सामन्य दिनों की अपेक्षा वाराणसी परिक्षेत्र से पूजा स्पेशल की तीन गुना बसों को बढ़ा दिया है। वाराणसी परिक्षेत्र से नवरात्र में 86 बसे चलेंगी 
 

योगी सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामान्य दिनों से तीन गुना बसे  बढ़ाई 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 65 अतिरिक्त पूजा स्पेशल बसों का करेंगी संचालन 

योगी सरकार श्रद्धा का सैलाब देखकर भक्तों की सुविधा के लिए चलाएगी अतिरिक्त बसें 

वाराणसी। नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही पूरे उत्तर प्रदेश में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल बन जाता है। खासकर विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। ऐसे में योगी सरकार ने भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष तैयारियां की हैं, ताकि हर श्रद्धालु बिना परेशानी के माता के दर्शन कर सके। वाराणसी परिक्षेत्र से विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस सेवाओं में बड़ा विस्तार किया है। योगी सरकार ने सामन्य दिनों की अपेक्षा वाराणसी परिक्षेत्र से पूजा स्पेशल की तीन गुना बसों को बढ़ा दिया है। वाराणसी परिक्षेत्र से नवरात्र में 86 बसे चलेंगी। 

क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार, नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या तीन गुना तक बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि बसों का संचालन यात्रियों की मांग और उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।सामान्य दिनों में जहां इस रूट पर करीब 21 बसें चलती हैं, वहीं नवरात्रि (18 /19 मार्च से 27 मार्च तक ) के अवसर पर इसे बढ़ाकर कुल 86 बसें कर दिया गया है। इनमें 65 अतिरिक्त “पूजा स्पेशल” बसें शामिल हैं, जो परिक्षेत्र के अलग-अलग डिपो से संचालित की जाएगी हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 भी जारी किया गया है 
 

वाराणसी परिक्षेत्र के आठों डिपो से बसों का संचालन होगा। जौनपुर डिपो से सबसे अधिक 20 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा । कैंट और काशी डिपो से 10-10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी,जबकि चंदौली, सोनभद्र और विंध्यनगर जैसे क्षेत्रों से भी अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं, जिससे आसपास के जिलों से आने वाले भक्तों को सीधी और सुगम सुविधा मिल सके।

डिपो रूट व बसों का संचालन 

क्रमांक-डिपो- नाम मार्ग- वर्तमान बस सेवा-अतिरिक्त बस सेवा

1-कैंट-वाराणसी – विंध्याचल0-10
2-काशी-वाराणसी – विंध्याचल0-10
3-चंदौली-वाराणसी – विंध्याचल2-8
4-ग्रामीण-वाराणसी – विंध्याचल12-0
5-जौनपुर-जौनपुर – विंध्याचल2-20
6-गाजीपुर-गाजीपुर – विंध्याचल0-2
7-सोनभद्र-सोनभद्र – विंध्याचल2-10
8-विंध्यनगर-विंध्याचलविंध्यनगर – विंध्याचल3-5