काशी में आज से शुरू होगा 5 दिवसीय भव्य शीतला महोत्सव, भजन-संगीत से गूंजेगा शीतलाघाट, जुटेंगे नामचीन कलाकार
वाराणसी। काशी के शीतलाघाट स्थित सिद्ध पीठ श्री बड़ी शीतला माता माई धाम में 31 मार्च 2026 से पांच दिवसीय भव्य भजन-संगीत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। 4 अप्रैल तक चलने वाले इस शीतला महोत्सव में देशभर के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शीतला महोत्सव में हर दिन विशेष भजन संध्या
महोत्सव की शुरुआत 31 मार्च, मंगलवार से होगी। पहले दिन महेंद्र प्रसन्न (शहनाई) और पं. माता प्रसाद मिश्र, रुद्र शंकर मिश्र, शैलबाला, अर्चना तिवारी, राजेश तिवारी रतन, अंशिका सिंह, सुमन अग्रहरि, अभिराज, हिमांशु, रंजन, अनमोल जायसवाल, सुषमा कुमारी, प्रियम तिवारी, श्वेता यादव समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
1 अप्रैल को राजेश गौतम, पं रविशंकर मिश्रा, डॉ ममता टंडन, स्नेहा अवस्थी, विकास मिश्रा, सांसद डॉ. मनोज तिवारी ‘मृदुल’ प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही बाल कलाकार यथार्थ दुबे, डॉ. ममता टंडन, पवन परदेसी, करिश्मा पांडेय, सर्वेश लाल यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, इंद्रजीत, उत्कर्ष चौबे और प्रदीप पांडेय जैसे कलाकार मंच संभालेंगे।
2 अप्रैल को दिलीप शंकर और उनके साथी (शहनाई), मांडवी सिंह, शांभवी सेठ, अदिति शर्मा, डॉ विजय कपूर, ज्योति माही, माधवी शर्मा, वैष्णवी मिश्रा, सनी मिश्रा, पिंकी मिश्रा, रंजना राय, शुभांगिनी, राघव पांडेय, चंद्रकांत तिवारी, सोनू पाठक, पवन दीवाना, श्रीपति मिश्र और बली बवाली प्रस्तुति देंगे।
3 अप्रैल को भारत प्रसन्न, शिल्पा राय, प्रियांशु, नीरज पांडेय, रजनी द्विवेदी, गोविंद गोपाल, रविन्द्र सिंह ज्योति, प्रतीक मिश्रा, अवधेश पाठक, ज्योति गुप्ता, पप्पू लहरी, अमलेश पांडेय, मनोज तिवारी, नंदू मिश्रा सहित कई प्रसिद्ध नाम अपनी प्रस्तुति देंगे।
4 अप्रैल को दुर्गा प्रसन्ना व साथी, डा संदीप केवले व साथी, शिप्रा घोष, दीपक सिंह, प्रो अजीत कुमार शुक्ला, रमा सिंह, डॉ अमलेश शुक्ला, अरविंद मिश्रा शांत, पंकज सिंह, अरुण मिश्रा गुंजन, मधुसूदन माही, गुरु बक्शी विकास, अंकित गिरी, रोशन पांडेय, सुनील मिश्रा, अजीत श्रीवास्तव, हिमांशु मिश्रा, पुनीत, कृष्णा जेटली, पागल बाब, शुभम धर दुबे प्रस्तुति देंगे।
भोजपुरी सम्राट नंदू मिश्रा और मनोज तिवारी भी देंगे प्रस्तुति
इस महोत्सव की खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकार भी शामिल होंगे। मनोज तिवारी (मृदुल) और गोरखपुर के भोजपुरी सम्राट नंदू मिश्रा अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। इनके अलावा कई स्थानीय और बाहरी कलाकार भी मंच साझा करेंगे।
महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय की अगुवाई में आयोजन
कार्यक्रम का संचालन और देखरेख महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन समिति में संयोजक कन्हैया दुबे केडी सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जो इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मंच
इस पांच दिवसीय आयोजन में काशी के कई स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। भजन, शहनाई, कथक नृत्य और लोक संगीत की विविध प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी।
श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और कलाकारों से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर माता की हाजिरी में शामिल हों और इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।