वाराणसी में शनिवार को मिले 5 कोविड पॉजिटिव केस, 9 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव केस 36

वाराणसी। जिले में शनिवार को 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं होम आइसोलेशन कर रहे 9 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसी के साथ वाराणसी में एक्टिव केस की संख्या 36 हो गई है। वाराणसी में कोविड की रिकवरी रेट 99.64 है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 0.12 है। शनिवार को 4,230 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

आज मिले संक्रमित सभी मरीज़ों को होम आइसोलेट कर के उनका इलाज किया जा रहा है, और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। वाराणसी में वर्तमान में फिलहाल एक भी मरीज़ कोविड अस्पताल में एडमिट नहीं है। 

वाराणसी स्वास्थ्य विभाग को तीसरी लहर में शुरू से लेकर अबतक 7,12,773 जांच रिपोर्ट के अधार पर कुल 13,636 कोविड पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से कुल 13,587 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। इसके अलावा तीसरी लहर में अबतक 13 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">