मलदहिया चौराहे पर 45 फीट ऊंचे रावण का दहन, गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, राम-रावण युद्ध के मंचन और शानदार आतिशबाजी का दिखा नजारा 

विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम मलदहिया चौराहे पर 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण का अट्टहास, राम-रावण युद्ध की गर्जना और रंग-बिरंगी आतिशबाजी देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
 

वाराणसी। विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम मलदहिया चौराहे पर 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण का अट्टहास, राम-रावण युद्ध की गर्जना और रंग-बिरंगी आतिशबाजी देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

क्रेन की मदद से रावण के विशालकाय पुतले को खड़ा किया गया। इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। युद्ध के दौरान गूंजती गर्जना और आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। जैसे ही पुतला आग की लपटों में घिरा, मौके पर मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ इस दृश्य का आनंद लिया। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए चौराहे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

समाज सेवा संघ की ओर से आयोजित यह रामलीला पिछले 74 वर्षों से लगातार होती आ रही है। पहले इसका आयोजन विद्यापीठ विश्वविद्यालय के मैदान में किया जाता था, लेकिन पिछले कई वर्षों से मलदहिया चौराहे पर रावण दहन की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए कार्यक्रम में रावण दहन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।

तस्वीरें ....