यूपी में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, एसडीएम ज्योति सिंह का चित्रकूट तबादला, महेंद्र सिंह नए नगर मजिस्ट्रेट

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाराणसी में तैनात उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह का तबादला चित्रकूट कर दिया गया है। स्थानांतरण आदेश के अनुसार महेंद्र कुमार सिंह, जो वर्तमान में अयोध्या विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें नगर मजिस्ट्रेट, वाराणसी बनाया गया है। वहीं ज्योति सिंह, जो वाराणसी में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थीं, उनका स्थानांतरण उपजिलाधिकारी, चित्रकूट के पद पर किया गया है।
 

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाराणसी में तैनात उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह का तबादला चित्रकूट कर दिया गया है। स्थानांतरण आदेश के अनुसार महेंद्र कुमार सिंह, जो वर्तमान में अयोध्या विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें नगर मजिस्ट्रेट, वाराणसी बनाया गया है। वहीं ज्योति सिंह, जो वाराणसी में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थीं, उनका स्थानांतरण उपजिलाधिकारी, चित्रकूट के पद पर किया गया है।

इसके अलावा विनय कुमार मिश्र को उपजिलाधिकारी, चंदौली से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार वर्मा को उपजिलाधिकारी, अलीगढ़ से स्थानांतरित कर उपजिलाधिकारी, चंदौली बनाया गया है। 

सरकार द्वारा जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें बिंदुलता को जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर, संजय चावला को आजमगढ़ में ही अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कुँवर पंकज को महोबा से अपर आयुक्त, झांसी मंडल, इंद्र नंदन सिंह को जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), महोबा तथा महिपाल सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार सुरेश कुमार को सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण, विजय सिंह को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), हमीरपुर, शिव नारायण को उपनिदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ तथा देवेंद्र कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बागपत बनाया गया है।

स्थानांतरण सूची में संजय कुमार सिंह, जगदंबिका प्रसाद पाण्डेय, विजय वर्धन तोमर, प्यारे लाल मौर्य, अरुण कुमार सिंह, नवीन कुमार श्रीवास्तव, पंकज दीक्षित, सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय, सुनीता कुमारी, त्रिभुवन, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार शर्मा, प्रतिपाल चौहान, ज्ञानचंद्र गुप्ता, जगमोहन गुप्ता, लालता प्रसाद शाक्य, चंद्र प्रकाश पाठक, हर्ष चावला, संजीव कुमार दीक्षित, सुशांत श्रीवास्तव, राकेश कुमार जयंत, अरुण कुमार गिरि, रामवीर सिंह, अतुल कुमार सिंह और संध्या शर्मा समेत अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।