वाराणसी में बिना मान्यता संचालित हो रहे 27 स्कूल, होगी कार्रवाई  

जिले में 27 स्कूल बिना मान्यता संचालित हो रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों को नोटिस जारी कर दी गई है। इसका समुचित जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की सख्ती के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा है।
 

वाराणसी। जिले में 27 स्कूल बिना मान्यता संचालित हो रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों को नोटिस जारी कर दी गई है। इसका समुचित जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की सख्ती के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा है। 

बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी विभागीय टीम ने जांच में 27 विद्यालयों को चिह्नित किया है। ये विद्यालय न तो बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध हैं और न ही आरटीई के मानकों को पूरा करते हैं। विभाग ने इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

बीएसए ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर लगातार ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजी जा रही है। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। उन्होंने अभिभावकों से भी स्कूलों की मान्यता जांचकर ही बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने की अपील की।