बीएचयू में फायरिंग मामले में पांच पर 25-25 हजार इनाम, बिरला हॉस्टल के सामने हुई थी घटना
वाराणसी। बीएचयू में फायरिंग मामले में कमिश्नरेट पुलिस की ओर से पांच शातिर अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है। बीएचयू में करीब एक सप्ताह पहले घटना हुई थी। उसमें एक छात्र को लक्ष्य कर गोलियां चलाई गई थीं। इसके विरोध में छात्र धरने पर बैठ गए थे।
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल की ओर से अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है। बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना के डिहिरमा खुर्द निवासी तपश राय पुत्र श्याम नारायण राय, कैमूर जिले के कुदरा थाना के बैना गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय, बिहार प्रांत के रोहतास जिले के करहगर थाना के डिहिरमा खुर्द निवासी ऋषभ राय पुत्र श्यामनारायण राय, रोहतास जिले के कहरगर थाना के उशीना निवासी पीयूष कुमार तिवारी और रोहतास के रेडिया के डोईया लतरा शिव मंदिर निवासी क्षितिज उपाध्याय पर इनाम घोषित किया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने उपरोक्त अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। पांचों फरार हैं। ऐसे में डीसीपी की ओर से पांचों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।