25 करोड़ रुपये से 25 प्राथमिक एवं राजकीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार उठा रही ठोस कदम
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड से कराएगा कार्य
वाराणसी, 17 जून: डबल इंजन सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने काशी के 25 प्राथमिक- राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नवीनीकरण, मरम्मत, पुनरुद्धार और नवनिर्माण की बड़ी योजना तैयार की है। इस परियोजना पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, कार्यदायी संस्था द्वारा शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कार्य को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड से कराएगा।
मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत प्राइमरी विद्यालयों के भवनों को निर्माण करके नया रूप दिया जाएगा, वहीं जिन स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की कमी है, वहां आवश्यक संसाधनों का विकास किया जाएगा। कक्षाओं का आधुनिकीकरण, शौचालय, पेयजल, बिजली, फर्नीचर और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर और अनुकूल शिक्षण वातावरण मिल सके। इसके अलावा 19 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का मरम्मत व जीर्णोद्धार का कार्य किया जायेगा।
डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना है। आधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी। साथ ही, ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरी स्तर की शिक्षा सुविधाएं मिल सकेंगी। नवनिर्माण व मरम्मत का कार्य स्मार्ट सिटी तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जयेगा।
वाराणसी के विद्यालयों के विकास/रिडेवलपमेंट कार्यों की सूची
कम्पोजिट विद्यालय पियरी कला
कम्पोजिट विद्यालय पिसनहरिया-1
प्राथमिक विद्यालय छोहरा
प्राथमिक विद्यालय माता प्रसाद
कम्पोजिट विद्यालय इंदिरा गांधी, रामनगर
प्राथमिक विद्यालय कबीर नगर, मैदागिन
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलदहिया
राधा किशोरी इंटर कॉलेज, रामनगर
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, लहुराबीर
राजकीय हाईस्कूल, हसनपुर
राजकीय हाईस्कूल, बेसहुपुर
अभिनव विद्यालय, आराजीलाइन
राजकीय इंटर कॉलेज, जविखनी
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जक्खिनी, आराजीलाइन (बालिका छात्रावास )
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चोलापुर (विद्यालय एवं छात्रावास )
राजकीय हाईस्कूल, बढनीकला, आराजीलाइन
राजकीय हाईस्कूल, भिखारीपुर, राजातालाब
राजकीय हाईस्कूल, करधना, सेवापुरी,
राजकीय हाईस्कूल, बौलिया, बड़ागांव
राजकीय हाईस्कूल, जंसा, आराजीलाइन
राजकीय हाईस्कूल, प्रतापपुर, आराजीलाइन
राजकीय हाईस्कूल, धौरहरा, चोलापुर
राजकीय हाईस्कूल, खरगूपुर, सेवापुरी
राजकीय हाईस्कूल, महगांव, आराजीलाइन
सी.एम. एंग्लो बंगाली कॉलेज, भेलूपुर