गोमती जोन के तीन उपनिरीक्षकों समेत 16 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानिये कौन कहां गया
वाराणसी। गोमती जोन के तीन एसआई समेत 16 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। समयावधि पूरी होने, अनुकंपा और रिक्तियों के आधार पर पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
थाना बड़ागांव अंतर्गत चौकी प्रभारी साधोगंज अविनाश कुमार सिंह का थाना सिंधौरा स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह थाना मिर्जामुराद में तैनात महिला उपनिरीक्षक गोल्डी को चौकी प्रभारी साधोगंज बनाया गया है। इसी तरह सिंधौरा थाना में तैनात एसआई आशीष कुमार को गोमती जोन पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आईजीआरएस प्रभारी बनाया गया है।
मुख्य आरक्षी पुष्पा सिंह का स्थानांतरण गोमती जोन से थाना फूलपुर, चंद्रावती देवी का थाना कपसेठी में किया गया है। वहीं गोमती जोन से थाना मिर्जामुराद किया गया आरक्षी महेश कुमार का स्थानांतरण निरस्त करते हुए सिंधौरा थाना भेजा गया है। आरक्षी बब्बन कुमार को सिंधौरा थाना, बबलू कुमार को कांस्टेबल मुंशी थाना फूलपुर, वैभव त्रिपाठी को थाना कपसेठी भेजा गया है।
आरक्षी अमरजीत कुमार का स्थानांतरण थाना कपसेठी, सूरज कन्नौजिया का थाना जंसा, सूरज यादव का थाना राजातालाब, गिरीश यादव का थाना सिंधौरा, धर्मराज चौहान का थाना जंसा ट्रांसफर किया गया है। आरक्षी अनिरूद्ध कुमार का थाना बड़ागांव, महिला आरक्षी अंजू का सीसीटीएनएस थखाना कपसेठी किया गया है।