BJP नेता हत्याकांड में 16 दोषियों को उम्रकैद, पीट-पीटकर कर दी थी हत्या, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे डिप्टी सीएम

बीजेपी नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या में शामिल 16 दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपियों को हत्या, बलवा, जानलेवा हमला के लिए दोषी मानते हुए फैसला सुनाया। भाजपा नेता की लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे राजकुमार सिंह ने फांसी की सजा की मांग की है। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता, विनय कुमार सिंह, बिंदु सिंह ने पैरवी की। 
 

वाराणसी। बीजेपी नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या में शामिल 16 दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपियों को हत्या, बलवा, जानलेवा हमला के लिए दोषी मानते हुए फैसला सुनाया। भाजपा नेता की लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे राजकुमार सिंह ने फांसी की सजा की मांग की है। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता, विनय कुमार सिंह, बिंदु सिंह ने पैरवी की। 


ये है पूरा घटनाक्रम 
12 अक्तूबर 2022 की शाम सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर कॉलोनी के देसी शराब के ठेके पर आरोपी मंटू सरोज व राहुल सरोज दो अन्य साथियों के साथ शराब पीने के बाद उपद्रव कर रहे थे। स्थानीय निवासी राजकुमार सिंह के मना करने पर चारों पहले उनके उलझ गए, फिर वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद 15-20 की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने मंटू सरोज, राहुल सरोज व अभिषेक के ललकारने पर लोहे की रॉड से जान से मारने की नियत से राजकुमार सिंह पर हमला कर दिया।

शोरगुल पर भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और अपने बेटे राजकुमार सिंह को बचाने लगे। हमलावरों ने पशुपतिनाथ सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण वह अचेत हो गए। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पशुपतिनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। अदालत ने विकास भारद्वाज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, अभिषेक सरोज, दिनेश पाल, अनूप सरोज, सूरज यादव, रमेश पाल, अनुज उर्फ बाबू सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, संदीप कुमार गुप्ता, सुरेश सरोज व आर्या उर्फ आकाश सरोज को दोषी माना है। संदीप कुमार गुप्ता फुलवरिया,मंडुवाडीह का निवासी है। वहीं अन्य 15 दोषी चंदुआ, छित्तुपुर सिगरा के रहने वाले हैं।


उप मुख्यमंत्री ने घर पहुंच जताया था शोक
बीजेपी नेता की हत्या के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की थी। मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद दो दरोगा और 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।