पंचकोशी मार्ग पर हादसा, पिकअप की टक्कर से 15 वर्षीय छात्र की मौत

राजातालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह हादसा बीरभानपुर ओदार गांव के सामने पंचकोशी मार्ग पर लगभग एक बजे हुआ, जब सड़क पार करते समय किशोर अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर जंसा की ओर फरार हो गया।
 

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह हादसा बीरभानपुर ओदार गांव के सामने पंचकोशी मार्ग पर लगभग एक बजे हुआ, जब सड़क पार करते समय किशोर अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर जंसा की ओर फरार हो गया।

 

मृतक की पहचान रानी बाजार निवासी जुनैद उर्फ बाबू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही राजातालाब चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां शकीला और पिता जमील सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

ग्राम प्रधान रानी बाजार अनिल मोदनवाल ने बताया कि जुनैद कक्षा सात का छात्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था तथा उसकी चार बहनें हैं। मृतक के पिता जमील ने अज्ञात मालवाहक पिकअप वाहन के खिलाफ राजातालाब थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।