वरूणा जोन के 11 एसआई बनाए गए चौकी प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी
वाराणसी। वरूणा जोन के 11 उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाया गया है। डीसीपी ने सभी का स्थानांतरण करते हुए तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को चौकी प्रभारी तरना बनाया गया है। वहीं एसआई पवन कुमार को चौकी प्रभारी भदवर, एसआई मोहम्मद परवेज को चौकी प्रभारी गंगापुर, उपनिरीक्षक सुशील सिंह को चौकी प्रभारी कचहरी की कमान सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक रोहित सिंह को चौकी प्रभारी फुलवरिया, एसआई जितेंद्रपाल सिंह को चौकी प्रभारी चिरईगांव, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पांडेय को चौकी प्रभारी आशापुर और उपनिरीक्षक बलवंत कुमार को चौकी प्रभारी अर्दली बाजार बनाया गया है।
उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी मंडुवाडीह, एसआई शैलेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी सरायमोहना और उपनिरीक्षक रामरूप को चौकी प्रभारी पंडित दीनदयाल अस्पताल बनाया गया है।