मोनिरबा एकादश को हराकर लूकरगंज क्लब बना चैम्पियन
प्रयागराज, 11 अप्रैल (हि.स)। लूकरगंज क्लब ने मोनिरबा एकादश को 133 रन से हराकर शहीद भगत सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
लूकरगंज क्लब ने शनिवार को अपने मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 317 रन (गुलशन वर्मा 66, ऋषभ ठाकुर 46, अमन मिश्रा 44, राघवेंद्र श्रीवास्तव 36, कार्तिकेय श्रीवास्तव 34, प्रमोद यादव 31 रन) बनाए। जवाब में मोनिरबा एकादश की टीम 24 ओवर में 184 रन (अनिमेष राजन 57 नाबाद, अरविंद सिंह 27, मयंक चौधरी 18) पर सिमट गई। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता इमरान अहमद ने पुरस्कार वितरित किया। ऋषभ ठाकुर को मैन ऑफ द मैच, गुलशन वर्मा को बेस्ट बैटर और हंसम जायसवाल को बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव संदीप आर्य ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र