एक अच्छा खिलाड़ी हर मायने में दक्ष : पंकज जायसवाल
--साक्षी, तान्या, सोमानशी, सुषमा, अंशिका ने मारी बाजी
--आर्य कन्या पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
प्रयागराज, 20 अप्रैल (हि.स.)। आर्य कन्या पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी हर चीज में दक्ष होता है। चाहे वह अध्ययन का क्षेत्र हो या सामाजिक गतिविधि का कोई कार्य। उन्होंने बच्चों को इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वस्थ्य खिलाड़ी के पास सदैव स्वस्थ मस्तिष्क होता है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक ने महिला खिलाड़ियों को सशक्त रूप से आगे आने तथा क्षेत्र एवं राष्ट्र स्तर पर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। खेलकूद समारोह के उद्घाटन एवं समापन समारोह का संयोजन एवं संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता का संयोजन संयोजक प्रो अंजू श्रीवास्तव ने किया।
महाविद्यालय में खो-खो, कबड्डी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेक, बैडमिंटन जैसे आउटडोर प्रतियोगिताओं के साथ चेस, कैरम जैसी इनडोर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी में प्रथम साक्षी यादव एवं उनकी टीम, द्वितीय स्थान वंदना एवं उनकी टीम, खो खो में तान्या गौर प्रथम, सान्या द्वितीय, बैडमिंटन में सोमानशी जायसवाल प्रथम, संध्या मोदनवाल द्वितीय, चक्का फेंक में सुषमा भूर्तिया प्रथम, पूर्णिमा द्विवेदी द्वितीय। गोला फेक में सुषमा भूर्तिया एवं आंशिका केसरवानी प्रथम, खुशी यादव द्वितीय, चेस में प्रथम संस्कृति पाठक, द्वितीय प्रतीक्षा गुप्ता, कैरम में प्रथम श्वेता यादव, द्वितीय शताक्षी, संस्कृति एवं आंशिका तथा टेबल टेनिस में माधवी सिंह प्रथम एवं अक्षिता गौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में आकांक्षा प्रथम, काजल मिश्रा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर श्वेता सिंह तथा द्वितीय स्थान पर आकांक्षा रहीं।
प्रतियोगिता में प्रो इभा सिरोठिया, प्रो नीलांजना जैन, डॉ अमित पांडेय, डॉ स्मिता, डॉक्टर सब्यसाची, डॉ अवधेश, डॉ दीपशिखा, डॉ दामिनी, डॉ रागिनी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित रहीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र