वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के रोमांचक मैच में गोवा और दिल्ली की जीत
- केसरी दृष्टि की गेंदबाजी के आगे सौराष्ट्र की टीम ढेर
देहरादून, 07 मार्च (हि.स.)। बीसीसीआई की वूमेंस अंडर 23 वन डे ट्रॉफी एलीट के रोमांचक मैच में गोवा ने 6 रन और दिल्ली ने 11 रनों से जीत हासिल की।
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में गोवा क्रिकेट एसोसिएशन और चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर गोवा की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाएं। जिसमें तान्या नैक ने नाबाद 95, हर्षित यादव ने 35 व उर्वशी ने 13 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। चंडीगढ़ की ओर से पुष्पा बिश्नोई ने तीन, अर्शबानी, आराधना डी बिष्ट व याशिका ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम 49.2 ओवर में 195 रन ही बना सकी। टीम में आराधना डी बिष्ट ने 47, याशिका ने 42, हितांशी ने 32 रन बनाए। गोवा की ओर से मिताली रमेश ने तीन विकेट चटकाए।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में आंध्र प्रदेश और दिल्ली के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने 11 रनों से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 258 रन बनाए। जिसमें तनीषा सिंह ने 67, नीलांचल ने 65, वंशिका लीला ने 35 व मानसी शर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। आंध्र प्रदेश की ओर से सृष्टि शेखर ने दो, विष्णु प्रिया व बी. अनुषा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम 49.5 ओवर में 247 रन ही बना पाई और 11 रनों से मैच हार गई। टीम में अंजुम ने 56, पी रांगालक्ष्मी ने 43, सेतु साईं ने 32, वाई हेमा रोशनी ने 24, के महांथी श्री ने 39 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से परुनिका सिसोदिया ने तीन, भारती रावल व दिशा नगर ने दो-दो विकेट झटके।
आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड-1 में हैदराबाद और सौराष्ट्र के बीच हुए मुकाबले में हैदराबाद में 86 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर हैदराबाद ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाएं। संध्या गोरा ने 67, ममथा ने नाबाद 45, कुनचला नितिशा ने 43 सर्वाधिक करने का योगदान दिया। सौराष्ट्र के लिए अशाबा ने 3, हिरवा ने दो विकेट झटके ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम केसरी दृष्टि की घातक गेंदबाजी के आगे नहीं चल सकी और 37.3 ओवर में टीम 155 रन ही बना पाई ।जिसमें सलोनी ने 32, विराल वी. ने 37 और रिषभ ने 31 सर्वाधिक रन जोड़े। हैदराबाद की तरफ से केसरी दृष्टि में घातक गेंदबाजी कर 6 विकेट लिये, जबकि कुनचला नितिशा ने दो विकेट चटकाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रभात मिश्रा