विंबलडन : कोको गॉफ ने शानदार वापसी कर जेसिका पेगुला को हराया, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं

 


लंदन, 07 जुलाई (हि.स.)। अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए हमवतन जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली। ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए इस मुकाबले में गॉफ ने लगातार चौथी बार पेगुला को मात दी।

मैच के पहले सेट में पेगुला ने अपने सटीक खेल से गॉफ पर दबाव बनाए रखा और 6-4 से बढ़त हासिल कर ली। लेकिन सातवीं वरीयता प्राप्त गॉफ ने दूसरे और तीसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मैच एक घंटा 48 मिनट तक चला।

22 वर्षीय गॉफ के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि इस वर्ष के विंबलडन से पहले वह लगातार दो वर्षों तक यहां एक भी मैच नहीं जीत सकी थीं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक पांच मुकाबलों में चार बार तीन सेट तक चले मैच जीतकर अंतिम चार में प्रवेश किया है।

जीत के बाद गॉफ ने कहा, दो साल तक घास के कोर्ट पर एक भी मैच नहीं जीतने के बाद यहां सेमीफाइनल में पहुंचना अविश्वसनीय है। आज मैंने जिस तरह खेला, उससे मैं बेहद खुश हूं। जेसिका शानदार खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ जीत हासिल करना हमेशा कठिन होता है।

इस जीत के साथ गॉफ अपने करियर में चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल या उससे आगे पहुंचने वाली सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। वह इससे पहले 2023 यूएस ओपन और 2025 फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

दूसरी ओर, 32 वर्षीय जेसिका पेगुला पहली बार विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर खेल रही थीं और सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन गॉफ ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उनकी चुनौती समाप्त कर दी।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय