मुरादाबाद : जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 




-प्रतियोगिता में 10 संकुल के लगभग 130 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

मुरादाबाद, 18 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर के निर्देशानुसार माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज मुरादाबाद में किया गया। जूडो खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना दम दिखाया।

इस प्रतियोगिताका उद्घाटन बालक वर्ग के संयोजक नोमान जलील प्रधानाचार्य हैविट मुस्लिम इण्टर कॉलेज मुरादाबाद व बालिका वर्ग की संयोजिका शशि आर्या प्रधानाचार्या प्रभादेवी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज मुरादाबाद ने संयुक्त रूप से किया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर ने किया। इसमें 10 संकुल के लगभग 130 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिस

इस प्रतियोगिता में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मुशाहिद हुसैन का विशेष सहयोग व योगदान रहा।

जिला क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने बताया कि बालक वर्ग सब जूनियर में 30 किलोग्राम भार वर्ग में एशप्रीत सिंह, 35 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतीक सिंह राठौर, 40 किलोग्राम भार वर्ग में उदित कुमार सिंह,50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अब्दुल रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग जूनियर में 45 किलोग्राम भार वर्ग में शिवकुमार, 50 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम रावत, 55 किलोग्राम भार वर्ग में मौहम्मद अरब, 60 किलोग्राम भार में मौहम्मद राहिल, 66 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष, 73 किलोग्राम भार वर्ग में मौहम्मद फैज, 81 किलोग्राम भार वर्ग में साहिब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालक सीनियर वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में निश्चल राय, 55 किलोग्राम भार वर्ग में आशु सैनी, 60 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव, 66 किलोग्राम भार वर्ग में मौहम्मद अर्श, 73 किलोग्राम भार वर्ग में रिहान तथा 90 किलोग्राम भार वर्ग में अदीब रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालिका सब जूनियर 27 किलोग्राम भार वर्ग में मानवी सिंह, 32 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या, 36 किलोग्राम भार में सारा बी, 44 किलोग्राम से अधिक भार में अल शिफा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालिका जूनियर वर्ग 36 किलोग्राम भार वर्ग में मोनी सैनी, 40 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक पाठक, 44 किलोग्राम भार वर्ग में सुहानी राय, 48 किलोग्राम भार वर्ग में तन्वी चौधरी, 52 किलोग्राम भार में आयुषी, 57 किलोग्राम भार वर्ग में सायमा परवीन तथा 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सोनिया सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में डॉक्टर मौहम्मद रियाजुल इस्लाम, मौहम्मद अतहर खान, इकबाल खान, और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में सैयद बासित अली, मनीष सक्सैना, मुकेश भटनागर, और निमीचंद का सहयोग रहा।

प्रतियोगिता के अंत में जिला क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी बालक व बालिकाएं आगामी 29 अगस्त को जनपद संभल में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल