कॉलेज स्पोर्ट्स के लिए 18-19 मई को ट्रायल सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में
मुरादाबाद, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों के लिए चयन/ट्रायल्स का आयोजन 18 व 19 मई को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम रामगंगा विहार मुरादाबाद में किए जाएंगे।
गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर व स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में कक्षा 6, 9 व 11 में कुल 518 संभावित सीटों पर प्रवेश होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।
क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि अभ्यर्थी खेल साथी पोर्टल https://khelsathi.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 200 रुपये जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय यूडाइस पोर्टल द्वारा जारी पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) भरना अनिवार्य है। बिना पेन नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल