इकाना में भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का जोरदार अभ्यास

 

रिपोर्ट: अभिषेक अर्जुन सिंह | Sports Journalist | Live VNS

लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया। खिलाड़ियों में मैच को लेकर उत्साह और ऊर्जा साफ नजर आई।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। उन्होंने बल्लेबाजी पर खास फोकस करते हुए लंबे समय तक अभ्यास किया। टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। अब टीम इंडिया की नजर पांच मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत करने पर है।

लखनऊ का इकाना स्टेडियम एक बार फिर बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में भी खासा उत्साह है और स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

देखें तस्वीरें