द सुपर नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी ने मुरादाबाद सुपर किंग्स को 30 रन से हराया
मुरादाबाद, 19 जून (हि.स.)। ब्राससिटी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर खेले गए लीग मुकाबले में द सुपर नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी ने मुरादाबाद सुपर किंग्स को 30 रन से हराया। ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए शिखर अग्निहोत्री को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए द सुपर नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शिखर अग्निहोत्री ने सिर्फ 40 गेंदों में 80 रन की आक्रामक पारी खेली। अब्दुल आहद ने भी 42 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया।
बड़े लक्ष्य के दबाव में मुरादाबाद सुपर किंग्स की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। मुरादाबाद सुपर किंग्स 10 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई और 30 रन से हार गई। द सुपर नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी के माधव सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में केवल 17 रन देकर चार विकेट हासिल किए व शिखर अग्निहोत्री ने 25 रन देकर दो विकेट चटकाए। ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए शिखर अग्निहोत्री को मैन आफ द मैच का पुरस्कर दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल