सब जूनियर बालक अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने के लिए मंडलीय टीम रवाना

 




मुरादाबाद, 07 सितम्बर (हि.स.)। ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि सब जूनियर बालक अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने के लिए मुरादाबाद मंडल की मंडलीय टीम सभी प्रकिया उपरांत आज जनपद आगरा के लिये रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता आगरा में 8 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित होगी।

मुहम्मद नासिर कमाल ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव की निर्देशानुसार जूनियर बालक वर्ग का मंडल की टीम का चयन दो दिन पूर्व 5 सितम्बर को किया गया था। चयन उपरांत नियमानुसार चयनित खिलाडियों का सीआरएस किया गया। चयन समिति में ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल, स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील कुमार, कोच सचिन कुमार माधुरी देवी, आमिर मिर्ज़ा रहे।

चयनित टीम में हार्दिक सिंह, कार्तिक कश्यप, बिलाल खान, ज़हरान, सार्थक गुप्ता, खतीब मुमताज़, अभ्युदय सिद्धार्थ, मुहम्मद ताज, वंश, निर्भय पाल, मो. फहाद राहत, रेहान अब्बास, मुहम्मद हाज़िक खान, मुहम्मद फरहान, वैभव, यश शामिल है। टीम मैनेजर के रुप में सचिन कुमार व टीम के कोच मारूफ अली रहेंगे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल