विश्व कप से पहले स्पेन का आखिरी अभ्यास मैच पेरू से, मेक्सिको में होगा मुकाबला

 




नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)। स्पेन की फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप 2026 से पहले अपने अंतिम वॉर्म-अप मैच में पेरू का सामना करेगी। रॉयल स्पैनिश फुटबॉल फेडरेशन ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। यह मुकाबला 8 जून को मेक्सिको के शहर पुएब्ला में खेला जाएगा।

यह मैच यूरोपीय चैंपियन स्पेन के लिए विश्व कप अभियान शुरू होने से पहले आखिरी तैयारी का मौका होगा। स्पेन अपने पहले मैच में ग्रुप-एच में केप वर्डे के खिलाफ अटलांटा में उतरेगा।

स्पेन इस महीने दो अन्य फ्रेंडली मैच भी खेलेगा, जिसमें सर्बिया और मिस्र के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं। इससे पहले अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाला “फाइनलिसिमा” मुकाबला कतर में प्रस्तावित था, लेकिन ईरान युद्ध के चलते इसे रद्द कर दिया गया।

फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी इस बार मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा मिलकर कर रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी, जहां दुनिया की शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे