बैलन डी’ओर 2026: मेसी, एमबापे, यामाल और केन समेत 30 खिलाड़ी नामित
पेरिस, 09 सितंबर (हि.स.)। फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका फ्रांस फुटबॉल ने मंगलवार को बैलन डी’ओर 2026 पुरस्कारों के लिए विभिन्न श्रेणियों में नामित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सूची जारी कर दी। पुरुष वर्ग में फ्रांस के किलियन एमबापे, स्पेन के लामिन यामाल, इंग्लैंड के हैरी केन और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी समेत 30 खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
पुरुष बैलन डी’ओर के नामांकन में फीफा विश्व कप विजेता स्पेन और यूईएफए चैंपियंस लीग विजेता पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पिछले साल के विजेता उस्मान डेम्बेले को भी लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। डेम्बेले ने पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ लगातार दूसरा चैंपियंस लीग खिताब जीता है।
एमबापे, लामिन यामाल और हैरी केन को प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। वहीं, लियोनेल मेसी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के दम पर नामांकन हासिल किया है।
पुरुष बैलन डी’ओर 2026 के नामित खिलाड़ी:
जूड बेलिंगहैम (इंग्लैंड/रियल मैड्रिड), पाउ कुबार्सी (स्पेन/बार्सिलोना), मार्क कुकुरेला (स्पेन/रियल मैड्रिड), उस्मान डेम्बेले (फ्रांस/पेरिस सेंट-जर्मेन), लुइस डियाज (कोलंबिया/बायर्न म्यूनिख), ब्रूनो फर्नांडिस (पुर्तगाल/मैनचेस्टर यूनाइटेड), एर्लिंग हालांड (नॉर्वे/मैनचेस्टर सिटी), गेब्रियल मागाल्हाएस (ब्राजील/आर्सेनल), हैरी केन (इंग्लैंड/बायर्न म्यूनिख), अचरफ हकीमी (मोरक्को/पेरिस सेंट-जर्मेन), लामिन यामाल (स्पेन/बार्सिलोना), ख्विचा क्वारात्सखेलिया (जॉर्जिया/पेरिस सेंट-जर्मेन), मार्किन्होस (ब्राजील/पेरिस सेंट-जर्मेन), सादियो माने (सेनेगल/अल-नस्र), लाउतारो मार्टिनेज (अर्जेंटीना/इंटर मिलान), किलियन एमबापे (फ्रांस/रियल मैड्रिड), लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना/इंटर मियामी), माइकल ओलिसे (फ्रांस/बायर्न म्यूनिख), जोआओ नेवेस (पुर्तगाल/पेरिस सेंट-जर्मेन), विलियन पाचो (इक्वाडोर/पेरिस सेंट-जर्मेन), जूलियन क्विनोनेस (मैक्सिको/अल-कादसियाह), डेक्लान राइस (इंग्लैंड/आर्सेनल), रोड्री (स्पेन/बार्सिलोना), फैबियन रुइज (स्पेन/पेरिस सेंट-जर्मेन), विलियम सालिबा (फ्रांस/आर्सेनल), दयोट उपामेकानो (फ्रांस/बायर्न म्यूनिख), विटिन्या (पुर्तगाल/पेरिस सेंट-जर्मेन), फेरान टोरेस (स्पेन/पेरिस सेंट-जर्मेन), विनिसियस जूनियर (ब्राजील/रियल मैड्रिड) और नूनो मेंडेस (पुर्तगाल/पेरिस सेंट-जर्मेन)।
पुरुष कोच ऑफ द ईयर के नामित:
मिकेल आर्टेटा (आर्सेनल), लुइस दे ला फुएंते (स्पेन), उनाई एमरी (एस्टन विला), विन्सेंट कोम्पनी (बायर्न म्यूनिख) और लुइस एनरिके (पेरिस सेंट-जर्मेन)।
महिला वर्ग में दो बार की विजेता एलेक्सिया पुतायस, ईवा पायजोर और मेल्ची डुमोर्नाय प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। पिछले तीन वर्षों की विजेता ऐताना बोनमती चोट के कारण अधिकांश सत्र से बाहर रहने की वजह से इस बार नामांकित नहीं की गई हैं।
महिला बैलन डी’ओर 2026 के नामित खिलाड़ी:
सेल्मा बाचा (ओएल ल्योन), बारबरा बांडा (ऑरलैंडो प्राइड), क्लारा ब्यूल (बायर्न म्यूनिख), एस्मी ब्रुग्ट्स (बार्सिलोना), मारियोना काल्डेंते (आर्सेनल), स्कारलेट कंबेरोस (क्लब अमेरिका), केर्स्टिन कास्पारिज (मैनचेस्टर सिटी), टेम्वा चाविंगा (कैनसस सिटी करंट), काटा कोल (बार्सिलोना), मेल्ची डुमोर्नाय (ओएल ल्योन), कैरोलीन ग्राहम हैनसन (बार्सिलोना), एलेक्स ग्रीनवुड (मैनचेस्टर सिटी), पैट्री गुइजारो (बार्सिलोना), पेर्निले हार्डर (बायर्न म्यूनिख), युई हासेगावा (मैनचेस्टर सिटी), रोज लावेल (गॉथम एफसी), मापी लियोन (लंदन सिटी लायनेसिस), लोरेना (कैनसस सिटी करंट), मेलविन मलार्ड (चेल्सी), मनाका मात्सुकुबो (चेल्सी), विवियाने मिएदेमा (मैनचेस्टर सिटी), ईवा पायजोर (बार्सिलोना), क्लाउडिया पिना (बार्सिलोना), एलेक्सिया पुतायस (लंदन सिटी लायनेसिस), वेंडी रेनार्ड (ओएल ल्योन), एलेसिया रूसो (आर्सेनल), खदीजा शॉ (मैनचेस्टर सिटी), मोमोको तनिकावा (बायर्न म्यूनिख), कैरोलिन वियर (ओएल ल्योन) और टेसा वुलार्ट (कोमो)।
महिला कोच ऑफ द ईयर के नामित:
जोनाथन गिराल्देज (ओएल ल्योन), आंद्रे येगर्ट्ज (मैनचेस्टर सिटी), निल्स नील्सन (जापान), पेरे रोम्यू (बार्सिलोना) और एलेना सादिकु (बीके हेकन)।
युवा खिलाड़ियों के लिए पुरुष कोपा ट्रॉफी के नामांकन में केरिम अलाजबेगोविच, अय्यूब बुआद्दी, पाउ कुबार्सी, यान डियोमांदे, लेनार्ट कार्ल, एली जूनियर क्रुपी, लामिन यामाल, जोहान मांजांबी, इब्राहिम माजा और वॉरेन जायरे-एमरी शामिल हैं।
महिला कोपा ट्रॉफी के लिए वीरले बुरमान, विक्की लोपेज, फेलिसिया श्रोडर, क्लारा सेर्राजोर्डी और लिली योहानेस को नामांकित किया गया है।
याशिन ट्रॉफी के लिए पुरुष गोलकीपरों के नामित:
यासीन बूनू (अल हिलाल), जोआन गार्सिया (बार्सिलोना), ग्रेगोर कोबेल (बोरूसिया डॉर्टमुंड), एमिलियानो मार्टिनेज (चेल्सी), एडुआर्ड मेंडी (अल अहली), डेविड राया (आर्सेनल), उनाई सिमोन (एथलेटिक बिलबाओ), वोजिन्हा (कोलो-कोलो), मतवे साफोनोव (पेरिस सेंट-जर्मेन) और थिबो कोर्टुआ (रियल मैड्रिड)।
महिला गोलकीपर ऑफ द ईयर के नामित:
हन्ना हैम्पटन (चेल्सी), लोरेना (कैनसस सिटी करंट), आयाका यामाशिता (मैनचेस्टर सिटी), काटा कोल (बार्सिलोना) और एन-कैटरीन बर्गर (गॉथम एफसी)।
2026 पुरुष टीम ऑफ द ईयर के नामित:
आर्सेनल, बायर्न म्यूनिख, बोदो/ग्लिम्ट, फ्लामेंगो और पेरिस सेंट-जर्मेन।
2026 महिला टीम ऑफ द ईयर के नामित:
एफसी बार्सिलोना, बायर्न म्यूनिख, क्लब अमेरिका, मैनचेस्टर सिटी और ओलंपिक ल्योन।
बैलन डी’ओर पुरस्कार समारोह 26 अक्टूबर को लंदन में आयोजित किया जाएगा। पुरुषों के लिए यह पुरस्कार 1956 से और महिलाओं के लिए 2018 से प्रदान किया जा रहा है। पुरुष वर्ग के विजेता का चयन फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 देशों के पत्रकारों और महिला वर्ग के विजेता का चयन शीर्ष 50 रैंकिंग वाले देशों के पत्रकारों के मतदान से किया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे