सीके नायडू ट्रॉफी विजेता तमिलनाडु के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की अंडर-23 टीम घोषित
नई दिल्ली, 23 सितंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने बुधवार को सीके नायडू ट्रॉफी चैंपियन तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम की घोषणा कर दी है।
दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक से चार अक्टूबर तक खेला जाएगा।
रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम की कप्तानी प्रियांशु मोलिया करेंगे, जबकि अंगकृष रघुवंशी को उपकप्तान बनाया गया है।
रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर-23 टीम:
प्रियांशु मोलिया (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (उपकप्तान), आयुष जेठवा, मनन भट्ट, दिग्विजय पाटिल, रक्षित मेहता, अरावेली अवनीश राव (विकेटकीपर), मयंक वर्मा (विकेटकीपर), इमांजोत सिंह चहल, चंद्रराज राठौड़, वरुण सिंह भुई, गणेश सुथार, निखिल गिरी, चेतन शर्मा और जी सुमित।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे