आईएसपीएल : चौथे सत्र की नीलामी में आठों टीमों का मूल्य 10.40 करोड़ रुपये के पार

 


- अभिषेक डालहोर सबसे महंगे खिलाड़ी, सरोज परमानिक रहे सबसे महंगे नए खिलाड़ी

मुंबई, 16 नवंबर (हि.स.)। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के चौथे सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में आठों फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें पूरी कर ली हैं। टेनिस बॉल से खेले जाने वाले इस टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट की नीलामी में कुल 144 खिलाड़ियों पर बोली लगी और सभी टीमों का संयुक्त मूल्य 10.40 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

अहमदाबाद लायंस ने ऑलराउंडर सरोज परमानिक को 28.55 लाख रुपये में खरीदकर नीलामी का सबसे महंगा नया खिलाड़ी बनाया। माझी मुंबई के रिटेन किए गए ऑलराउंडर अभिषेक डालहोर 34.65 लाख रुपये के मूल्य के साथ सभी खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहे। माझी मुंबई ने राइट टू मैच (आरटीएम) विकल्प का इस्तेमाल करते हुए पिछले सत्र के कप्तान विजय पावले को 23.40 लाख रुपये में दोबारा टीम में शामिल किया।

फाल्कन राइजर्स हैदराबाद ने गेंदबाज अनुराग सरशर को 22 लाख रुपये में खरीदा, जबकि ऑलराउंडर प्रवीण कुमार को आरटीएम के जरिए 21.50 लाख रुपये में टीम में वापस लाया गया। अहमदाबाद लायंस ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करते हुए फर्डीन काजी को 20.50 लाख और संजय कनोजिया को 20.25 लाख रुपये में खरीदा। चेन्नई सिंगम्स ने आरटीएम विकल्प का इस्तेमाल कर केतन म्हात्रे को 20.05 लाख रुपये में फिर से टीम में शामिल किया।

नीलामी में आईएसपीएल कोर कमेटी के सदस्यों के साथ कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार, सचिन तेंदुलकर और सूरज सामत मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य चयनकर्ता जतिन परांजपे और प्रवीण आमरे के अलावा टाइगर्स ऑफ कोलकाता फ्रेंचाइजी के सह-मालिक सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी उपस्थित थे।

डेटा आधारित हुई चयन प्रक्रिया

आईएसपीएल ने खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए सिमुलेशन मैचों को समाप्त कर दिया है और पूरी तरह डेटा आधारित तथा तकनीक संचालित व्यवस्था अपनाई है। देशभर में आयोजित स्थानीय टूर्नामेंट अब खिलाड़ियों के चयन का मुख्य माध्यम हैं। इन प्रतियोगिताओं में अंक अर्जित करने के आधार पर शीर्ष 500 खिलाड़ियों को नीलामी पूल में जगह दी जाती है। इसके अलावा शीर्ष 50 अनुबंधित खिलाड़ियों को भी इस पूल में शामिल किया जाता है।

नीलामी में सबसे महंगे पांच खिलाड़ी

अभिषेक डालहोर (माझी मुंबई) 34.65 लाख रुपये, सैफ अली (टाइगर्स ऑफ कोलकाता) 30.75 लाख रुपये, सरोज परमानिक (अहमदाबाद लायंस) 28.55 लाख रुपये, जगन्नाथ सरकार (चेन्नई सिंगम्स) 26.03 लाख रुपये और विजय पावले (माझी मुंबई) 23.40 लाख रुपये में शामिल रहे।

टीमों की पूरी सूची

टाइगर्स ऑफ कोलकाता: सैफ अली (रिटेन, 30.75 लाख रुपये), निजाम अली (16.50 लाख), रजत मुंधे (15.05 लाख), अरिश खान (15 लाख), कृष्णा गवाली (14.75 लाख), दर्शन बांडेकर (7.55 लाख), विश्वजीत ठाकुर (6 लाख), पवन केने (5.75 लाख), विवेक शेलार (5.75 लाख), अमित पांडे (5 लाख), परवेश धर (4 लाख), लोकेश मीणा (4 लाख), शिवम कुमार (3.80 लाख), विशाल राठौड़ (3.20 लाख), अमय लाड (3 लाख), सुनील कुमार (3 लाख), लीलाधरन आरएस (3 लाख) और गणेश शिल्क्यातर (3 लाख)।

चेन्नई सिंगम्स: जगन्नाथ सरकार (रिटेन, 26.03 लाख रुपये), केतन म्हात्रे (20.05 लाख), अमित नाइक (16.65 लाख), अंकुर सिंह (15.75 लाख), सरफराज खान (15 लाख), आशीष कुमार पाल (11.50 लाख), एजाज अहमद (8 लाख), भूषण गोले (6 लाख), वेंकटचलपति मणिमारन (3.60 लाख), राजेश सोर्टे (3 लाख), सकलैन अख्तर (3 लाख), हर्षित केडिया (3 लाख), सुनील कुमार (3 लाख), दीपेश साल्वी (3 लाख), यशवंत साहू (3 लाख), विवेक मोहनन (3 लाख), आकाश सिंह (3 लाख) और उत्कर्ष पाठक (3 लाख)।

माझी मुंबई: अभिषेक डालहोर (रिटेन, 34.65 लाख रुपये), विजय पावले (23.40 लाख), मोहम्मद नदीम (15.50 लाख), रारंग सिंह (15.25 लाख), अमन यादव (15.05 लाख), बंटी पटेल (5.75 लाख), अजाज बेपारी (4.80 लाख), थॉमस डायस (4.40 लाख), कन्नन नागासामी (3.40 लाख), राजू मुखिया (3 लाख), रोहित रॉय (3 लाख), आयुष छेत्री (3 लाख), मोहम्मद रियास (3 लाख), अर्जुन भोसले (3 लाख), आयुष कासेर (3 लाख), शोएब अली (3 लाख), अक्षय चौरसिया (3 लाख) और दीपेश माली (3 लाख)।

फाल्कन राइजर्स हैदराबाद: विक्की भोइर (रिटेन, 15.60 लाख रुपये), अनुराग सरशर (22 लाख), प्रवीण कुमार (21.50 लाख), श्रेयस कदम (17.25 लाख), प्रशांत घरत (13.50 लाख), अब्दुल रमीस (10.50 लाख), संस्कार ध्यानी (8.50 लाख), प्रथमेश राठौड़ (7.50 लाख), नितिन माटुंगे (3.40 लाख), विक्की पुजारी (3.20 लाख), संभाजी पाटिल (3.20 लाख), वीरेन न्ययनित (3 लाख), अवधूत पाटिल (3 लाख), शिवराज जगताप (3 लाख), राज पासवान (3 लाख), राकेश कहार (3 लाख), वेंकटेशन (3 लाख) और नयूम खान सिसोदिया (3 लाख)।

अहमदाबाद लायंस: सिकंदरभाई भट्टी (रिटेन, 21.45 लाख रुपये), सरोज परमानिक (28.55 लाख), फर्डीन काजी (20.50 लाख), संजय कनोजिया (20.25 लाख), पद्मेश म्हात्रे (9 लाख), प्रदीप पाटिल (7 लाख), प्रसन्ना पाटिल (5 लाख), फिरदौस आलम (4 लाख), बबला यादव (3.20 लाख), इरफान पटेल (3 लाख), मनोजकुमार एम (3 लाख), करण मोरे (3 लाख), साहिल लोंगले (3 लाख), मोहम्मदिनहुसैन कडिवाला (3 लाख), अजाज अहमद खोखर (3 लाख), माजिद यूसुफ शेख (3 लाख), आशिक अली बीएस (3 लाख) और विकास गौतम (3 लाख)।

दिल्ली सुपरहीरोज: भावेश पवार (16.50 लाख रुपये), आदर्श पराशर (7.50 लाख), प्रज्योत अंभिरे (5.50 लाख), बशारत वानी (4.40 लाख), आर. थविथ कुमार (3.20 लाख), आकाश चिंदरिया (3.20 लाख), धीरज भोइर (3 लाख), अरविंद कुमार (3 लाख), रोहित कुमार (3 लाख), रोहित कुमार (3 लाख), आफताब आलम (3 लाख), अंकित सिंह तोमर (3 लाख), अमोल निलुगड़े (3 लाख), सद्दाम हुसैन (3 लाख), लोकेश (3 लाख), मोहम्मद रजी (3 लाख), हर्ष अडसुल (3 लाख) और जगत शर्मा (3 लाख)।

श्रीनगर के वीर: प्रथमेश ठाकरे (17.85 लाख रुपये), राजेंद्र सिंह (17.50 लाख), कृष्णा पवार (17.25 लाख), लविश कौशल (17 लाख), महेश नांगुडे (14.50 लाख), अंकित यादव (7.50 लाख), विजय कुमार (6.75 लाख), मंसूर केएल (6 लाख), नागेश वाडेकर (5.40 लाख), ओंकार केनी (5 लाख), सुव्रोनिल रॉय (4.20 लाख), सनी गुप्ता (3.40 लाख), धनंजय अरुण भिंताडे (3.20 लाख), जयकिशन राघव (3 लाख), प्रगदीश्वरन (3 लाख), फरमान खान (3 लाख), मिनाद मंजरेकर (3 लाख) और अमन यादव (3 लाख)।

बेंगलुरु स्ट्राइकर्स: योगेश पेनकर (13.50 लाख रुपये), सुमित ढेकाले (10.70 लाख), गौरेश नागवेकर (6.25 लाख), फिरोज निजामुद्दीन शेख (6 लाख), जैद खान (5.25 लाख), जिग्नेश पटेल (5 लाख), मयूर वाघमारे (5 लाख), दिब्येंदु पॉल (3.80 लाख), प्रयास कोली (3.40 लाख), कार्तिक मुथुसामी (3 लाख), ऋषभ शेट्टी (3 लाख), अभय सिंह चंदेल (3 लाख), मुकेश कुमार नागेश (3 लाख), विनायक भोइर (3 लाख), हर्ष भोइर (3 लाख), चैतन्य पाटिल (3 लाख), यश भारद्वाज (3 लाख) और गौरव यादव (3 लाख)।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे