सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शिवम मावी के स्थान पर आरएस अंबरीश शामिल

 




नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल तेज गेंदबाज शिवम मावी के स्थान पर युवा ऑलराउंडर आरएस अंबरीश को आईपीएल 2026 के शेष सत्र के लिए टीम में शामिल किया है।

दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज शिवम मावी ग्रोइन (जांघ) की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते टीम को यह बदलाव करना पड़ा। आरएस अंबरीश हाल ही में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 11 विकेट लेकर भारत के संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में जगह बनाई थी।

दाएं हाथ से गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले अंबरीश को 30 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है। वह अब कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के साथ जुड़ेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे