भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया, तीन मैचों की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त
रायपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.) ।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रायपुर में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
मैच में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले। गेंदबाजी करने का फैसला किया और जिम्बाब्वे की टीम को केवल 114 रनों पर रोक लिया। इसके बाद 15.4 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बनाकर जीत हासिल की।
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारत ने 3.1 ओवर में 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए। जिम्बाब्वे की न्याशा ग्वांजुरा ने तीन विकेट लेकर भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर दिया, जबकि मिशेल मावुंगा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट किया।
भारत की कप्तान स्मृति मंधाना नौ रन बनाकर ग्वांजुरा की गेंद पर आउट हुईं। शैफाली वर्मा ने दो गेंदों में चार रन बनाए, लेकिन वह भी ग्वांजुरा का शिकार बनीं।
अनुष्का शर्मा ने तीन गेंदों में चार रन बनाए और पवेलियन लौट गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर चार गेंदों में एक रन बनाकर मावुंगा की गेंद पर आउट हुईं।
इसके बाद दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने 63 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी कर भारत को मैच में वापसी दिलाई। इस साझेदारी को तोड़ ओलिंदर चेयर ने दीप्ति शर्मा को आउट कर तोड़ा।
दीप्ति ने 37 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 49 रन बनाए। दीप्ति के बाद बल्लेबाजी करने आईं रिचा घोष ने छक्का जरूर लगाया। लेकिन केवल 7 रन बनाकर बिलव्ड बीजा के गेंद पर आउट हो गईं।
इसके बाद निक्की प्रसाद और अरुंधति रेड्डी ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और भारत को 15.4 ओवर में 116 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दिला दी। पदार्पण कर रहीं निक्की ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। निक्की 35 गेंदों पर 6 चौकों की बदौलत 39 और अरुंधति रेड्डी 2 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इस जीत के साथ ही भारत में तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक जीरो की बढ़त बना ली है दूसरा मैच इन दोनों टीमों के बीच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे की न्याशा ग्वांजुरा ने तीन, बिलव्ड बीजा, ओलिंदर चेयर और मावुंगा ने 1-1 विकेट लिया।
जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 115 रन का लक्ष्य
इससे पहले शार्न मायर्स की नाबाद 43 और केलिस नधलोवु की 42 रनों की पारी की बदौलत जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य मिला।
जिम्बाब्वे की ओर से मायर्स ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाकर नाबाद 43 रन बनाए। केलिस नधलोवु ने 44 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके शामिल रहे। दोनों ने टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाई।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेलव्ड बिजा चार गेंदों में खाता खोले बिना क्रांति गौड़ की गेंद पर पगबाधा आउट हो गईं। इसके बाद नधलोवु और विकेटकीपर मोडेस्टर मुपाचिकवा ने पारी को आगे बढ़ाया। मुपाचिकवा ने 26 गेंदों में 16 रन बनाए और श्रीय चरणी की गेंद पर कैच एवं बोल्ड हो गईं।
नधलोवु ने तीसरे विकेट के लिए मायर्स के साथ उपयोगी साझेदारी की, लेकिन वह 42 रन बनाकर अरुंधति रेड्डी की गेंद पर बोल्ड हो गईं। न्याशा ग्वांजुरा ने 11 गेंदों में नौ रन बनाए, जबकि मिशेल मावुंगा खाता खोले बिना आउट हुईं। दोनों को नंदनी शर्मा ने पवेलियन भेजा।
भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए। क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और श्रीय चरणी को एक-एक विकेट मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे