महाराष्ट्र अंडर-19 बैडमिंटन चयन टूर्नामेंट: शरयू रंजाने और हर्षित महिमकर ने बड़े उलटफेर कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
नागपुर, 23 मई (हि.स.)। विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित महाराष्ट्र राज्य अंडर-19 बैडमिंटन चयन टूर्नामेंट में पुणे की शरयू रंजाने और ग्रेटर मुंबई के हर्षित महिमकर ने उच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जीएमबीए की ओर से किया जा रहा है।
गैरवरीय शरयू रंजाने ने लड़कियों के वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त पुणे की नव्या रांका को सीधे सेटों में 15-10, 15-13 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
वहीं लड़कों के वर्ग में हर्षित महिमकर ने चौथी वरीयता प्राप्त नागपुर के प्रणय गाडेवार को कड़े मुकाबले में 15-8, 9-15, 15-13 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।
एक अन्य उलटफेर में पुणे के 13वीं वरीयता प्राप्त आयुष आदेय ने आठवीं वरीयता प्राप्त निक्षेप कात्रे को 15-11, 15-12 से हराया।
युतिका चव्हाण और रिधीमा सरपाटे ने भी दर्ज की जीत
लड़कियों के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त पुणे की युतिका चव्हाण को रायगढ़ की प्रांजल शिंदे से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन उन्होंने मुकाबला 15-10, 13-15, 15-8 से अपने नाम किया।
नागपुर की सातवीं वरीयता प्राप्त निशिका गोखे ने रायगढ़ की गाथा सूर्यवंशी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15-9, 10-15, 15-12 से हराया।
दूसरी वरीयता प्राप्त नागपुर की रिधीमा सरपाटे ने पुणे की शर्वरी सुरवसे को 15-10, 15-13 से मात दी।
लड़कों के वर्ग में शीर्ष वरीय खिलाड़ियों का दबदबा
लड़कों के एकल वर्ग में मुंबई उपनगर के शीर्ष वरीय अर्जुन अलुगुवेली और नागपुर के दूसरी वरीय रुत्वा सजवान ने आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रमुख परिणाम-
लड़के अंडर-19 एकल (प्री-क्वार्टर फाइनल)
अर्जुन अलुगुवेली ने सुदीप खोराटे को 15-9, 15-10 से हराया
रुत्वा सजवान ने रुजुल वाडाटे को 15-8, 15-12 से हराया
तनय मेहेंदले ने प्रसन्ना मन्ना को 15-9, 15-2 से हराया
अवधूत कदम ने यश गौरव सिन्हा को 15-9, 15-9 से हराया
हर्षित महिमकर ने प्रणय गाडेवार को 15-8, 9-15, 15-13 से हराया
आयुष आदेय ने निक्षेप कात्रे को 15-11, 15-12 से हराया
ओजस जोशी ने एल. अभिग्यान सिंघा को 15-8, 15-11 से हराया
ईश्वर उप्पू ने ध्रुव निकम को 15-13, 15-10 से हराया
लड़कियां अंडर-19 एकल (प्री-क्वार्टर फाइनल)
युतिका चव्हाण ने प्रांजल शिंदे को 15-10, 13-15, 15-8 से हराया
रिधीमा सरपाटे ने शर्वरी सुरवसे को 15-10, 15-13 से हराया
निशिका गोखे ने गाथा सूर्यवंशी को 15-9, 10-15, 15-12 से हराया
केतकी थिटे ने दक्षायनी पाटिल को 15-9, 15-5 से हराया
शरयू रंजाने ने नव्या रांका को 15-10, 15-13 से हराया
ख्याति कात्रे ने अनुष्का एप्टे को 15-11, 15-8 से हराया
यश्वी पटेल ने अनन्या शिंदे को 15-13, 15-9 से हराया
धुन संघवी ने इरा आप्टे को 15-8, 17-15 से हराया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे