एशियाई खेल: बैडमिंटन के एकल और युगल मुकाबलों का ड्रॉ जारी, सिंधु, लक्ष्य को सीधे राउंड ऑफ-32 में जगह
आइची-नगोया, 24 सितंबर (हि.स.)। एशियाई खेल 2026 में बैडमिंटन की एकल और युगल स्पर्धाओं के ड्रॉ और कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को सीधे राउंड ऑफ-32 में प्रवेश मिला है।
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने बुधवार को सेमीफाइनल में चीन के हाथों 1-3 की हार के बाद कांस्य पदक हासिल किया।
भारत की एकमात्र जीत सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दर्ज की। उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन लियांग वेइकेंग और वांग चांग को 21-11, 22-20 से हराया।
व्यक्तिगत बैडमिंटन स्पर्धाओं की शुरुआत शुक्रवार से होगी, जबकि सभी वर्गों के फाइनल 29 सितंबर को खेले जाएंगे।
बैडमिंटन व्यक्तिगत स्पर्धाओं का ड्रॉ
पुरुष एकल
राउंड ऑफ-64:
लक्ष्य सेन — बाई
आयुष शेट्टी — बाई
महिला एकल
राउंड ऑफ-64:
पीवी सिंधु — बाई
उन्नति हुड्डा बनाम यू मी सोंग (उत्तर कोरिया)
पुरुष युगल
राउंड ऑफ-32:
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम सुकपुन/तीरारात्साकुल (थाईलैंड)
हरिहरन/अर्जुन बनाम अल्फियान/फिकरी (इंडोनेशिया)
महिला युगल, राउंड ऑफ-32:
ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम लुई/त्सांग (हांगकांग)
काविप्रिया/सिमरन बनाम कुसुमा/पुस्पितासारी (इंडोनेशिया)
मिश्रित युगल
राउंड ऑफ-32:
ध्रुव/तनिशा बनाम निबाल/अब्दुल (मालदीव)
स्पर्धा का कार्यक्रम
*25 सितंबर: पुरुष और महिला एकल राउंड ऑफ-64; पुरुष और महिला युगल राउंड ऑफ-32; मिश्रित युगल राउंड ऑफ-32 और राउंड ऑफ-16।
* 26 सितंबर: पुरुष और महिला एकल राउंड ऑफ-32 और राउंड ऑफ-16; पुरुष और महिला युगल राउंड ऑफ-16।
* 27 सितंबर: पुरुष और महिला एकल व युगल तथा मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल।
* 28 सितंबर: सभी वर्गों के सेमीफाइनल।
* 29 सितंबर: पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल के फाइनल।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे