91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चमके मुरादाबाद रेल मंडल के खिलाड़ी

 




मुरादाबाद, 13 सितम्बर (हि.स.)। जनपद में 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप मुरादाबाद रेल मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर मंडल एवं उत्तर रेलवे का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 11 सितंबर से 13 सितंबर तक कलकत्ता (कोलकाता) में आयोजित हुई।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मंडल के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सीसीटीसी के पद पर कार्यरत अनुराग सिंह ने गोला फेंक स्पर्धा में 17.65 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर रजत पदक प्राप्त किया।

इसी प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल कार्यालय के परिचालन विभाग में ओएस के पद पर कार्यरत सरिता सिंह ने हैमर थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

वहीं, मुरादाबाद मंडल के देहरादून स्टेशन पर सीसीटीसी के पद पर कार्यरत देवांग दराल ने हैमर थ्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 64.60 मीटर की दूरी तक थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव ने मुरादाबाद रेल मंडल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचायक है तथा इससे अन्य रेलकर्मियों को भी खेलों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल