मुरादाबाद के देव और यथार्थ सूद राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित

 




-शेर-ए-कश्मीर इनडोर स्टेडियम, श्रीनगर में2 से 5 अक्टूबर तक हाेगी 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता

- देव और यथार्थ उप्र का करेंगे प्रतिनिधित्व

मुरादाबाद, 23 सितंबर (हि.स.)। मुरादाबाद मॉडर्न पब्लिक स्कूल के दो होनहार खिलाड़ियों, देव और यथार्थ सूद ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर उत्तर प्रदेश की आर्म रेसलिंग टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों खिलाड़ी आगामी 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता - 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 5 अक्टूबर 2026 तक शेर-ए-कश्मीर इनडोर स्टेडियम, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित होने जा रही है।

प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी देव जूनियर बालक वर्ग (अंडर 50 किलो भार वर्ग, राइट हैंड) हैं। यथार्थ सूद जूनियर बालक वर्ग (अंडर 80 किलो भार वर्ग, राइट हैंड) विगत वर्ष भी जीता था पदकरू यह दोनों खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इन्होंने पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते थे और मॉडर्न पब्लिक स्कूल का नाम पूरे देश में रोशन किया था। इस बार भी उनसे इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

यह गौरवशाली टीम स्कूल के कुशल खेल प्रशिक्षक शाहवेज़ अली के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होगी। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चुनौती पेश करने के लिए दोनों खिलाड़ी 30 सितंबर 2026 को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रशासक सऊद आलम, प्रधानाचार्य मोहम्मद अहसन और कॉर्डिनेटर सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से चयनित खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल