पीएम मोदी के जन्मदिवस पर यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुआ दीप प्रज्ज्वलन
अभिषेक अर्जुन सिंह
स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट | Live VNS
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खंड, गोमतीनगर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सहभागिता की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल (सेवानिवृत्त आईएएस), अध्यक्ष विराज सागर दास और सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह सहित सभी कोच एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने खिलाड़ियों और कोचों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।