पीबीडीसीए की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न
पश्चिम बर्दवान, 14 जून (हि. स.)। पश्चिम बर्दवान जिला शतरंज संघ (पीबीडीसीए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) दिनांक 14 जून 2026 को आसनसोल क्लब में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्षता मुकेश तोदी ने की।
बैठक में जिले में शतरंज के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक मे मुख्य निर्णय भावना मेमोरियल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 26 जुलाई 2026 को भारती भवन, बर्नपुर में किया जाएगा। द्वितीय आसनसोल गोल्ड कप शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त 2026 को आसनसोल क्लब में किया जाएगा।
बैठक में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तपन दासगुप्ता, उपाध्यक्ष मधु डूमरेवाल, जयसूर्य भट्टाचार्य एवं सौम्य नारायण गोराई, सचिव मलय मजूमदार, संयुक्त सचिव पंकज मंडल एवं अनिल नायर तथा कोषाध्यक्ष दामोदर कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने जिले में शतरंज गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने तथा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा