खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओडिशा प्रथम स्थान पर, मेजबान छत्तीसगढ़ पांचवें स्थान पर
जगदलपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हर राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आए, जिससे मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया। चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओडिशा पदक तालिका में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद झारखंड और गुजरात का कब्जा है, जबकि मेजबान छत्तीसगढ़ एक स्वर्ण और तीन रजत के साथ पांचवें स्थान पर है।
तक पदक तालिका में ओडिशा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। ओडिशा ने अब तक 7 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान सुरक्षित कर लिया है, जिससे वह खिताब का सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरा है। ओडिशा के बाद झारखंड ने 5 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं गुजरात 3 स्वर्ण सहित कुल 9 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। कर्नाटक भी 3 स्वर्ण पदकों के साथ गुजरात को कड़ी टक्कर दे रहा है।
मेजबान छत्तीसगढ़ के लिए तीसरा दिन मिला जुला रहा। स्थानीय दर्शकों के उत्साह के बीच टीम ने 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते, जिससे वह पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। हर राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते नजर आए, जिससे मैदान पर रोमांच चरम पर पहुंच गया। महाराष्ट्र ने 1 स्वर्ण के साथ कुल 4 पदक हासिल किए हैं, जबकि असम 1 स्वर्ण और 2 कांस्य के साथ दौड़ में बना हुआ है। केरल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने रजत और कांस्य पदक तो जीते हैं, लेकिन अभी स्वर्ण पदक का इंतजार है। तीसरे दिन कुल 24 स्वर्ण, 24 रजत और 24 कांस्य पदकों का वितरण हुआ। इसके साथ ही प्रतियोगिता अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है, जहां आने वाले दिनों में मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे