22 अक्टूबर से आयोजित होगा सात दिवसीय एमटी-400 चैंपियंस कप टेनिस टूर्नामेंट
मुरादाबाद, 18 अक्टूबर (हि.स.)। वर्ल्ड टेनिस द्वारा मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन द्वारा 22 अक्टूबर से आयोजित होने वाली सात दिवसीय एमटी-400 चैंपियंस कप टेनिस टूर्नामेंट हेतु रविवार शाम को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट 22 से 28 अक्टूबर तक ब्रास सिटी जिमखाना, कांठ रोड, अगवानपुर, मुरादाबाद के पास खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में प्रतिदिन मैच प्रातः 8 बजे से सायं 7 बजे तक होंगे। अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ द्वारा मनोनीत वाइट बैज रेफरी, एंटन डिसूजा (मुंबई), 21 अक्टूबर को ड्रॉ आदि का कार्य संपन्न कराने के लिए पहुंचेंगे। टूर्नामेंट में अब तक 225 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है, जिनमें लगभग 11 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह खिलाड़ी दिल्ली, नागपुर, जोधपुर, बीकानेर, पुणे, मुंबई, केरल, लखनऊ, आसाम, चंडीगढ़, भोपाल, रुद्रपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ आदि शहरों के साथ। कनाडा, जर्मनी, और न्यूजीलैंड जैसे देशों से महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट की ख्याति के कारण इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।
मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आगे बताया कि एचएस चड्डा मेमोरियल टूर्नामेंट हर वर्ष चड्डा ग्रुप द्वारा गुरजीत सिंह चड्डा के नेतृत्व में अपने स्वर्गवासी पिता सरदार हरभजन सिंह चड्डा की स्मृति में कराया जाता है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ टाप रैंकिंग के खिलाड़ी 30 से 75 आयु वर्ग में पुरुष एवं महिला दोनों ही श्रेणी में भाग लेंगे।
मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन के पैट्रन सरदार गुरजीत सिंह चड्डा, अध्यक्ष संजीव जैन और पदाधिकारी राजीव जैन, डॉ अनुराग अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, बंटी तालान आदि ने मीटिंग में यह निर्णय लिया कि इस टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एकजुट होकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया जाएगा।
मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन संजीव जैन अध्यक्ष, अवनीश रस्तोगी सचिव, गुरजीत सिंह चड्ढा पैटर्न, सदस्य कुलदीप चावला, करनवीर सिहे,राहुल अग्रवाल, डा.संजय शाह, पंकज सक्सेना,मनु शेखर, कुलदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल