अंडर-23 यूपी क्रिकेट टीम में मुरादाबाद की निधि कश्यप का चयन

 


मुरादाबाद, 03 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवा क्रिकेटर निधि कश्यप का चयन अंडर-23 यूपी क्रिकेट टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट गुरुवार से गाजियाबाद में प्रारंभ होगा। जिसमें कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी।

डिस्ट्रिक स्पोर्टर्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने मंगलवार को बताया कि निधि कश्यप ने अपने लगातार बेहतर प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश टीम में जगह बनाई है। उनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। निधि टीम में विकेटकीपर व बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगी। निधि कश्यप ने बताया कि वह टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल