यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स से खेलेंगे मुरादाबाद के गौरव पाल
मुरादाबाद, 11 अगस्त (हि.स.)। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में मुरादाबाद जनपद के बल्लेबाज गौरव पाल कानपुर सुपरस्टार्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा।
एमपीएस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद के क्रिकेट कोच मिर्जा दानिश आलम ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित हिमगिरी कॉलोनी निवासी बल्लेबाज गौरव पाल को कानपुर सुपरस्टार्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। गौरव पाल ने नेक्स्ट जेन क्रिकेट एकेडमी में कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी के मार्गदर्शन में लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतर सुधार और मैदान पर अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि कठिन दौर में परिवार के साथ-साथ आईपीएल खिलाड़ी मोहसिन खान ने भी उनका सहयोग किया है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल