एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेगी मॉडर्न पब्लिक स्कूल और आरएसडी की टीमें

 


मुरादाबाद, 30 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में चल रही एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें मॉडर्न पब्लिक स्कूल और आरएसडी अकैडमी की टीम ने जीत दर्ज की अब 04 मई को फाइनल मुकाबले में मॉडर्न पब्लिक स्कूल और आर एस डी एकेडमी के बीच खिताबी भिड़ंत हाेगी।

आयोजन सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि आज पहला क्वार्टर फाइनल मैच मॉडर्न पब्लिक स्कूल बनाम ए एम वर्ल्ड स्कूल चंदोसी के मध्य खेला गया। जिसमें ए एम वर्ल्ड स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करने उतरी एमपीएस की ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का लक्ष्य दिया, जवाब में उतरी ए एम वर्ल्ड स्कूल की ने आठ में चार विकेट खोकर कुल 87 रन ही बना पाई ।

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच राजेंद्र एकेडमी बनाम बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला जिसमें राजेंद्र एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी, बल्लेबाजी करने उतरी बोनी ऐनी की टीम ने आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 65 रनों का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेंद्र एकेडमी की टीम आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर कुल 55 ही बना सकी ।

इसके बाद दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच मॉडर्न पब्लिक स्कूल बनाम गांधी नगर पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें एम पी एस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आठ ओवर में बिना विकेट के नुकसान से 129 रनों का लक्ष्य दिया, जवाब में उतरी गांधी नगर की टीम आठ ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 59 रन ही बना सकी और एम पी एस ने 69 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल मैच बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल बनाम आर एस डी एकेडमी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें बोनी ऐनी की टीम ने आठ ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 78 रनों का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर एस डी एकेडमी की टीम ने 7.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त किया व फाइनल के लिए प्रवेश किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल