महिला फुटबॉल लीग का आगाज 13 नवंबर से, पहले मुकाबले में ईस्ट बंगाल और गोकुलम केरल आमने-सामने
कोलकाता, 12 नवंबर (हि.स.)। भारतीय महिला फुटबॉल की शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता लक्समी इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) का 2026-27 सत्र शुक्रवार, 13 नवंबर से शुरू होगा। लीग के दसवें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में दो बार की मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी का सामना तीन बार की विजेता गोकुलम केरल एफसी से होगा। कोलकाता के कल्याणी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा।
नए सत्र में आठ टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान कुल 56 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग की शुरुआत से पहले गुरुवार को कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी, कोच और अधिकारी शामिल हुए। ईस्ट बंगाल की ओर से सुलंजना राउल और मुख्य कोच एंथनी एंड्रयूज, जबकि गोकुलम केरल की कप्तान बेबी लालछंदामी और सहायक कोच प्रियंका कंगरालकर ने अपनी टीमों का पक्ष रखा।
गोकुलम केरल की कप्तान बेबी लालछंदामी ने कहा कि उनकी टीम ईस्ट बंगाल की ताकत और कमजोरियों से परिचित है। खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारी की है और वे प्रतिद्वंद्वी की कमजोरियों का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश में महिला फुटबॉल तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह युवा लड़कियों के लिए पेशेवर फुटबॉल में करियर शुरू करने का उपयुक्त समय है। उनके मुताबिक, आईडब्ल्यूएल में प्रतिस्पर्धा का स्तर आगे और ऊंचा होगा, जिसका सकारात्मक असर भारतीय फुटबॉल पर भी पड़ेगा।
वहीं, ईस्ट बंगाल के मुख्य कोच एंथनी एंड्रयूज ने कहा कि टीम की सफलता का आधार उसका मजबूत कोर ग्रुप और खिलाड़ियों में विकसित की गई जीत की मानसिकता है। उन्होंने कहा कि टीम इस बार भी खिताब बचाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
कैप्री स्पोर्ट्स के फुटबॉल निदेशक अपूर्व गुप्ता ने कहा कि नए सत्र से पहले विभिन्न साझेदारों के जुड़ने और महिला फुटबॉल के प्रति बढ़ते उत्साह से लीग को मजबूत आधार मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार दर्शकों को प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले और खिलाड़ियों के यादगार प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।
लीग के सभी 56 मुकाबलों का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा। फुटबॉल प्रशंसक प्रतियोगिता के आधिकारिक ‘लक्समी आईडब्ल्यूएल’ यूट्यूब चैनल पर सभी मैच देख सकेंगे।
आईडब्ल्यूएल 2026-27 : आठों टीमों के खिलाड़ियों की सूची-
1. ईस्ट बंगाल एफसी
इलांगबाम पंथोई चानू, सारंगथेम खांबी चानू, मामनी दास, प्रतिमा बागड़ी, शिखा सरेन, लोइतोंगबाम आशालता देवी, अस्तम ओरांव, सरिता युमनाम, तोइजम थोइबीसाना चानू, सुष्मिता लेपचा, सुप्रिया किस्पोट्टा, रुबीना खातून, वंदना रॉय, साथी देबनाथ, देबलिना भट्टाचार्य, हेमम शिल्की देवी, रिया दुले, बिरसी ओरांव, कायेनपाइबाम अंजू चानू, गुगुलोथ सौम्या, संध्या मैती, सुलंजना राउल, प्रितिका बर्मन, श्राबणी मुर्मू, रिम्पा हलदर और नोरेम प्रियंका देवी।
2. गोकुलम केरल एफसी
श्रेया हुड्डा, सौम्या एन., लया बालासुब्रमण्यम, आरिफा जहीर सैयद, बेबी लालछंदामी राल्टे, फोएबी ओकेच ओविटी, टीएच साहेना, शुभांगी सिंह, तीर्था लक्ष्मी ई., तृषा मलिक, ग्रीष्मा एमपी, चिंगाखम अलीना, लोरेम्बम मेनका देवी, रेणु, प्रियंका कश्यप, आरती पीएम, रेमी थोचोम, मौसमी मुर्मू, प्रियासा सरकार, वैनेसा म्बिन्हो चिकुपिला, प्रियदर्शिनी, अमीषा बक्सला, शिल्जी शाजी और जफरी आशा।
3. बीबीएफएस गढ़वाल यूनाइटेड एफसी
ज्योत्सना बारा, रिबांसी जामू, शारुबाम अनिका देवी, युमलेम्बम पाक्पी देवी, कैथरीन आर्थर, हेरांगखोंगजाम लिंडा चानू, अर्नेस्टिना टेटेह, फ्रेग्रेंसी रिवान, खुमुकचम सनमिजा चानू, ज्योति, अलका इंदवार, दीपिका पाल, बोनिफिलिया शुल्लई, सानफिदा नोंगरुम, हरमीन कौर, पूनम एस., आरती, एस्तेर तिंगजौकिम हाओकिप, एलिजाबेथ डांसो, लिंगदेइकिम किपगेन, मोनिषा सिंघा, अनीता डुंगडुंग, निधि, श्रुति कुमारी और बोबिता पाची।
4. हॉप्स फुटबॉल क्लब
खुशी, मनीषा, श्रुति जादौन, नंदनी कुमारी, तमन्ना, हीना खातून, शिवानी टोप्पो, सपना, सोनिया, रितु, समीक्षा, मुस्कान, हिमांशी, खुशबू, एलिजाबेथ एक्का, खुशबू लिंडा, ममता, संतोष, शैलजा, वुंगलावमचिंग, श्वेता रानी, पूजा, रीना कुमारी, सलोनी, शेखा कुमारी और सबरा खातून।
5. जुबा संघ एफसी
मनीषा, प्रीति, सोनिया, समायरा शर्मा, कविता, रितु देवी, पूनम, नैना, स्नेहा, कुसुम, समीक्षा, वंदना, वर्षा, कंचन रावत, किरण, आशा, कोमल, खुशबू, निधु, विपांशी, निशा, मनीषा, नीतू, गायत्री देवी, लक्ष्मी, खुशी, रेखा, सोनिया, लावण्या शुक्ला और शिनू।
6. किकस्टार्ट एफसी कर्नाटक
मैबम लिंथोइंगांबी देवी, अद्रिजा सरकार, ऐश्वर्या अरुमुगम, वांगखेम लिंथोइंगांबी देवी, थिंगबाइजम संजिता देवी, अफरीन पीरभॉय, निमिता गुरुंग, अभिस्ता बसनेट, अरुणा बाग, पायल लायेक, जुलान नोंगमैथेम, इफाम रोमिना बेगम, मोनालिसा मरांडी, कोंथौजम दैना देवी, मानसा के., नामेरकपम अरिना देवी, करिश्मा पुरुषोत्तम शिरवोइकर, ओइनम बबीता देवी, लैशराम नाओतोम्बी देवी, निंगथौजम ओलिविया चानू, जानवी साहू, अनुष्का कुमारी, दर्शिनी देवी आर., लोंगजाम नीरा चानू और नगाशेपम पिंकू देवी।
7. नीता फुटबॉल अकादमी
मोइरांगथेम मोनालिसा देवी, साकरो हेम्ब्रम, सुस्मिता पुन, जॉयस असामोआ, एलिजाबेथ लाकड़ा, प्रतिमा बंगाल, विकसित बारा, के. नगोपावडी, रितु बड़ाइक, खुंडोंगबम अम्बालिका, खुमुकचम भूमिका देवी, सिंडी रेमरुआतपुई कोलनी, तमन्ना सिल्ले, इप्शिता राउत, अबिगेल अमोर्ह, लिपि किशन, थंडामोनी बास्की, नेहा, कदीजा इब्राहिम टेमे, रुक्मणी मुर्मू, नोंगमेइकापम सिबानी देवी और शिखा मलिक।
8. सेतु एफसी, मदुरै
नंदिनी, मुन्नी, हेमप्रिया सेरम, पूर्णिमा कुमारी, फंजौबम निर्मला देवी, दुर्गा पेरुमल, टी. होशिका, थोचोम मार्टिना, शेख नाज जहीराब्बास, बारोट भारतीबेन छगनभाई, इमैनुएला अड्जी, संगीता बसफोर, लिशम बाबिना देवी, ग्रेस एच. लालरामपारी, लिंगनेइलम किपगेन, मुस्कान सुब्बा, थिंगबाइजम बेबीसाना देवी, रिवका रामजी, जुआनिटा अगुआडजे, शुभांगी सुब्बा, सुष्मिता जाधव, सर्टो लिंडा कोम, अन्विता रघुरामन, मालविका पी., सुमति कुमारी, युमलम लाली, पुष्पा परब, संधिया, अपर्णा नारजरी और विक्टोयर बियाथोली मैमौना।
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय