धर्मशाला वनडे : भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

 


धर्मशाला, 13 जून (हि.स.)। धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकदिवसीय मैच में मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। 50 ओवरों की जगह 25-25 ओवरों के इस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। दिन भर हुई बारिश की परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए भारत ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया