धर्मशाला में दोनों टीमों के लिए एक जैसी रहेगी चुनौतियां : विजय दहिया
धर्मशाला, 25 मई (हि.स.)। गुजरात टाइटंस के सहायक कोच विजय दहिया ने धर्मशाला में मैच से पूर्व प्रेस वार्ता में कहा कि टीम की बल्लेबाजी व गेंदबाजी लय बेहतरीन है, जिसे इस मैच में जारी रखना चाहेगी।
दोनों टीमों की बल्लेबाजी अच्छी है और दोनों ही बेहतरीन खेल दिखा रही है। पूरे सीजन में टीमें रन बना रही हैं, जबकि गेंदबाजी ही मैच की जान होती है। दोनों ही टीमें बेहतरीन तालमेल के साथ गेंदबाजी कर रही है।
विजय ने कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हर गेंद पर बारीकी से काम कर रहे हैं। वह मैच की स्थिति को समझते हुए गेंदबाजी कर रहे हैं। आशीष नेहरा से भी उन्हें क़ाफी मदद मिल रही है।
उन्होंने कहा कि हाई एल्टीट्यूड मैदान की चुनौती दोनों ही टीमों के लिए रहेगी। इसमें स्पिनर के लिए बहुत कुछ करने के लिए नहीं है। जबकि दोनों ही टीमों में अनुभवी स्पिनर है, तो उनका लाभ जरूर मिलेगा। विराट कोहली, शुभमन गिल व साईं सुदर्शन ने अपनी गेम को आईपीएल मैचों की तर्ज पर अपनी तकनीक बदली है। सर्जरी व उसके बाद के दोनों सीजन राशिद खान लिए ठीक नहीं रहे। लेकिन इस सीजन में गेंदबाजी, फील्डिंग व हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। जीटी ने राशिद के बुरे समय में साथ बनाए रखा है। दोनों ही टीमों में बहुत से खिलाड़ी यहां खेल चुके हैं। दोनों टीमों पर यहां होने वाले मुकाबले के बारे सोच रहे हैं। पावरप्ले में स्विंग व टॉप ऑर्डर दोनों टीमों के लिए मैच डिफाइन कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया